होम/rajasthan/rajasthan-cheetah-okad-1-okad-2-kuno-shahabad-goat-hunt

कूनो से राजस्थान पहुंचे दो चीते! आते ही दो बकरियों का किया शिकार, गांवों में दहशत

कूनो से राजस्थान पहुंचे दो चीते! आते ही दो बकरियों का किया शिकार, गांवों में दहशत
राजस्थान
26 Aug 2026, 07:28 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Cheetah in Rajasthan from Kuno: मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकले दो चीते राजस्थान पहुंच चुके हैं। राजस्थान की सीमा में आने के बाद से ही वन विभाग दोनों चीतों OKAD 1 और OKAD 2 की बारां जिले के शाहबाद वन इलाके में लगातार निगरानी कर रहा है। राजस्थान में आते ही दोनों चीतों ने तेलनी वनखंड ‘डी’ में दो बकरियों का शिकार कर लिया, जिसके बाद आसपास इलाके के ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

चीतों की हो रही 24 घंटे ट्रैकिंग

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शाहबाद के DFO और रेंजर ने टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, कूनो नेशनल पार्क से आई एक्सपर्ट्स की टीम दोनों चीतों को ट्रैक कर रही है और उनकी गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रख रही है। रेडियो कॉलर के जरिए उनकी लोकेशन लगातार ट्रैक की जा रही है।

राजस्थान में बढ़ रही चीतों की चहलकदमी

इससे पहले कूनो से आई एक मादा चीता वीरा भी राजस्थान की सीमा में घूम रही थी और कुछ दिनों पहले ही वापस कूनो लौट गई। उसके बाद OKAD 1 और OKAD 2 का शाहबाद क्षेत्र में पहुंचना राजस्थान के जंगलों में चीतों की बढ़ती आवाजाही के संकेत दे रहा है।

वन विभाग ने बढाई सतर्कता

चीतों के आने और बकरियों के शिकार के बाद वन विभाग ने शाहबाद और आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। फ़ॉरेस्ट रेंजर्स ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल के आसपास मवेशियों को अकेला नहीं छोड़ें और चीते दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना करें।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.