होम/rajasthan/rajasthan-deputy-cm-diya-kumari-in-new-delhi-department-program

विभागीय शिखर सम्मेलन में शामिल हुईं डिप्टी CM दिया कुमारी

विभागीय शिखर सम्मेलन में शामिल हुईं डिप्टी CM दिया कुमारी
राजस्थान
09 Oct 2026, 05:06 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Diya Kumari: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बीते दिन नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने राजस्थान सहित कई राज्यों में महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण, बालिका शिक्षा, पोषण एवं आंगनवाड़ी सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों और नवाचारों को शेयर किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मातृशक्ति को सशक्त बनाने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने राजस्थान सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की हर बेटी को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प है।

साथ ही प्रत्येक महिला और बच्चे के लिए सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। शिखर सम्मेलन में महिला एवं बाल विकास से जुड़े कई विषयों, योजनाओं, नवाचारों और राज्यों में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा हुई।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.