होम/rajasthan/rajasthan-deputy-cm-diya-kumari-welcomed-by-anaganwadi-worker-in-pwd-jaipur

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम दीया कुमारी का किया भव्य स्वागत, मांग पूरी होने का जताया भरोसा

 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम दीया कुमारी का किया भव्य स्वागत, मांग पूरी होने का जताया भरोसा
राजस्थान
31 Jul 2026, 02:34 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jaipur: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के PWD कार्यालय पहुंचने पर आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं और ग्राम साथिनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने और ग्रेच्युटी भुगतान सहित अपनी मांगों पर भरोसा मिलने पर आभार जताया।

पूरी होंगी कर्मियों की मांगें- दीया कुमारी

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम साथिनों की मांगों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाएगी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम साथिनों ने खुशी जताई तथा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी लंबित मांगों पर जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

क्या-क्या है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग

राजस्थान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम साथिनों की लंबे समय से कुछ मांगें उठाई जा रही हैं। इनमें मुख्य मांगें राज्य कर्मचारी का दर्जा, उचित मानदेय और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.