होम/rajasthan/rajasthan-heatwave-alert-latest-imd-update-8-districts

राजस्थान में लू के थपेड़ों से हाल बेहाल, आज 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान में लू के थपेड़ों से हाल बेहाल, आज 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
राजस्थान
17 May 2026, 11:56 am
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी लगातार तेवर दिखा रही है। हालांकि शनिवार को कई जिलों में तापमान सामान्य रिकाॅर्ड किया गया। प्रदेश के पश्चिमी जिलों में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रिकाॅर्ड किया गया। तेज गर्मी और लू के कारण कामकाजी लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं गृहिणियां भी दिनभर घर में रही। शाम होने के साथ ही सूरज ढलने के साथ लोगों को उमस ने परेशान किया। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 8 जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

शनिवार को प्रदेश के पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रिकाॅर्ड किया गया। शनिवार को फलोदी में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर में 42.2 डिग्री, जोधपुर में 42.4 डिग्री, बाड़मेर में 42.8 डिग्री और बीकानेर में 42.6 डिग्री अधिकतम तापमान रिकाॅर्ड किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। कोटा में 42.7 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 42.4 डिग्री और उदयपुर में 40 डिग्री तापमान रिकाॅर्ड किया गया।

जानें कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो आज जैसलमेर, बाड़मेर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा और बारां में हीटवेव चलने की संभावना है। वहीं 18 मई को भी इन्ही जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। जबकि 19 मइ्र्र को कोटा, बारां, झालावाड़, बूंदी, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और गंगानगर में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.