होम/rajasthan/rajasthan-law-and-order-questions-after-hanumangarh-snatching-and-sanganer-vandalism-videos

भजनलाल सरकार में लाॅ एंड ऑर्डर का हुआ बंटाधार, न महिलाएं सुरक्षित न व्यापारी, देखें बदमाशों की दबंगई के 2 वीडियो

भजनलाल सरकार में लाॅ एंड ऑर्डर का हुआ बंटाधार, न महिलाएं सुरक्षित न व्यापारी, देखें बदमाशों की दबंगई के 2 वीडियो
राजस्थान
19 May 2026, 07:18 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Rajasthan law and order viral videos: राजस्थान में कानून-व्यवस्था का हाल बेहाल है। प्रदेश में न व्यापारी सुरक्षित है और न ही महिलाएं। हाल तो यह है कि बड़े-बड़े आईपीएस अधिकारी अपना पीआर चमकाने में व्यस्त है। अधिकारी पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील को इतना सीरियस ले रहे हैं कि उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। आईपीएस अधिकारी पीएम मोदी की ईंधन बचाने वाली अपील के बाद गाड़ियां छोड़कर साइकिल पर सवार हो गए हैं। अब सवाल यह है कि जब पुलिस और उसके आला अधिकारी अपना पीआर चमकाने में व्यस्त रहेंगे तो लोगों की सुरक्षा कौन करेगा? राजस्थान पुलिस का ध्येय वाक्य अपराधियों में भय, आमजन में विश्वास कहीं न कहीं धुंधला पड़ता नजर आ रहा है। अब पुलिस की इस लापरवाही को दो वीडियो के जरिए समझते हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो हनुमानगढ़ का है। जबकि दूसरा वीडियो सीएम भजनलाल शर्मा के विधानसभा सांगानेर का है। पहले वीडियो में दिख रहा है कि एक सुनसान सड़क पर महिला बच्चे के साथ जा रही है। इस दौरान पीछे से एक बाइक सवार आता है और महिला का बैग छीनकर फरार हो जाता है। इस दौरान महिला किसी से फोन पर बात कर रही होती है। इस घटना से पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खुल गई। पुलिस दावा करती है कि वह रात्रि गश्त के जरिए रात में होने वाले अपराध पर नियंत्रण करती है। लेकिन हकीकत सभी के सामने है। अब पुलिस अपनी गाड़ियां छोड़कर साइकिल पर चलने लगी है तो यह होने से भला कौन रोक सकता है?

तस्वीरें राजस्थान के हनुमानगढ़ से
सड़क पर चलती महिलाएं भी सुरक्षित नहीं! हनुमानगढ़ में बाइक सवार की शर्मनाक हरकत ने कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर खड़े किए गंभीर सवाल। pic.twitter.com/bXBV0Nvluu
— Jitesh Jethanandani (@jethanandani14) May 19, 2026

सांगानेर के रेस्टाॅरेंट में तोड़फोड़

जबकि दूसरा वीडियो तो सीएम भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर का है। यहां पर रात में मुंह पर कपड़ा बांधे कुछ युवक आते हैं और एक रेस्टाॅरेंट में तोड़फोड़ करते हैं। सभी युवकों के हाथों में डंडे होते हैं। जानकारी के अनुसार युवक रात के करीब 1ः30 बजे रेस्टाॅरेंट में जाकर खाना मांगते हैं। जब रेस्टाॅरेंट मालिक मना करता है तो युवक वहां से चले जाते है। हालांकि कुछ देर के बाद युवक डंडों से लैस होकर आते हैं और रेस्टाॅरेंट का सारा सामान तहस-नहस कर देते हैं। यह पूरी घटना रेस्टाॅरेंट के बाहर लगे सीसीटीवी में रिकाॅर्ड हो जाती है।

राजस्थान में लॉयन ऑर्डर की स्थिति देखिए....
जयपुर में गुंडों के हौसले बुलंद
प्रताप नगर में यादववंशी टी पॉइंट पर किया हमला! pic.twitter.com/4LLlfCnpqI
— Jitesh Jethanandani (@jethanandani14) May 19, 2026

प्रदेश में लाॅ एंड ऑर्डर फेल

अब सवाल यह है कि जब प्रदेश की पुलिस अपना पीआर चमकाने में व्यस्त हैं तो जनता की सुरक्षा और जान माल की रक्षा तो अब भगवान भरोसे ही होगा। जब सीएम के विधानसभा क्षेत्र में बदमाश इस तरह तोड़फोड़ कर सकते हैं तो प्रदेश की हालत क्या होगी इस पर कुछ कहने की जरूरत नहीं है। सीएम भजनलाल दावा करते हैं कि प्रदेश में लाॅ एंड आॅर्डर बेहतर हुआ है लेकिन हकीकत सभी के सामने है। वहीं दूसरी ओर पुलिस को अगर अपना पीआर चमकाने से फुर्सत मिल गई है तो अब थोड़ा ध्यान जनता पर भी दे।

ये भी पढ़ेंः SP ऑफिस में जमीन पर बैठे नजर आए फरियादी, स्मार्ट पुलिसिंग के दावों की खुली पोल, जानें पूरा मामला

ये भी पढ़ेंः 'गैंती-फावड़ा लेकर सड़क बनाने जाऊं क्या...?' अधिकारियों पर भड़कीं BJP विधायक कल्पना देवी, जानें पूरा मामला


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.