Bannu Panku Controversy: आखिर बन्नू-पंकू का विवाद हुआ खत्म जानिए क्या हुआ समझौता

Bannu Panku News: राजस्थान के मशहूर कॉमेडियन बन्नू और पंकू की जोड़ी पिछले कुछ महीनों से विवाद में आ गई है। इससे सोशल मीडिया और शेखावाटी की गलियों में भारी हलचल पैदा कर रखी थी। पंकज सोनी और बनवारीलाल गोस्वामी पिछले कुछ समय से अपनी कलाकारी के लिए नहीं बल्कि अपने आपसी विवाद के लिए चर्चा में थे। लेकिन इनके फैंस के लिए अब अच्छी खबर आई है। वो ये कि इनके बीच अब समझौता हो गया है और ये विवाद लगभग खत्म हो गया है।
ताज़ा जानकारी के मुताबिक, संतो और समाज के प्रबुद्ध लोगों के दखल के बाद दोनों कलाकार एक मेज पर बैठे। पुराने गिले-शिकवे धोए गए और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर इस विवाद पर पूर्णविराम लगा दिया।
ज़मीन को लेकर हुआ था विवाद
बता दें कि दोनों के बीच ये विवाद सीकर जिले के गाड़ोदा गांव से शुरू हुआ जो कि 8-10 महीने पहले हुई थी। विवाद का मुख्य केंद्र था जमीन और घर का मालिकाना हक पंकज सोनी (पंकू) ने सोशल मीडिया पर रोते हुए कई वीडियो जारी किए थे, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके साथी बनवारीलाल उनका घर और संपत्ति छीनने की कोशिश कर रहे हैं। मामला तब और गरमा गया जब पुलिस की मौजूदगी में कहासुनी के वीडियो वायरल हुए। पंकू ने यहां तक कह दिया था कि उन्हें और उनके परिवार को खतरा है।
दूसरी तरफ, बन्नू ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे केवल गलतफहमी और कागजी कार्रवाई का हिस्सा बताया था। लेकिन कहते हैं ना कि "सुबह का भूला अगर शाम को घर लौट आए, तो उसे भूला नहीं कहते।" इतने समय की कड़वाहट और कानूनी पेचीदगियों के बाद, अब खबर आ रही है कि दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है।
प्रशंसकों को मिली नई खुशी
इस पूरे मामले ने एक बड़ा सबक भी दिया है कि किस तरह लोकप्रियता और सफलता के बीच 'ईगो' और 'कम्युनिकेशन गैप' बड़े रिश्तों में दरार डाल सकते हैं। आपको बता दें ये विवाद केवल दो व्यक्तियों का नहीं था, बल्कि इससे शेखावाटी के कॉमेडी उद्योग की साख पर भी असर पड़ रहा था।
सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं। "असली हीरो वही है जो अपनी गलती माने और माफ करना सीखे।" पंकू के आंसुओं और बन्नू की सफाई के बीच अब केवल भाईचारा बचा है। हम भी यही उम्मीद करते हैं कि गाड़ोदा की गलियों से शुरू हुआ ये हुनर अब फिर से लोगों को हंसाने का काम करेगा, ना कि विवादों की सुर्खियों में रहेगा।
इस लिंक को शेयर करें

