होम/rajasthan/rajasthan-mansoon-forecast-titahari-laid-egg

टीटहरी ने खेत में दिए 4 अंडे, अब मानसून को लेकर हुई भविष्यवाणी

टीटहरी ने खेत में दिए 4 अंडे, अब मानसून को लेकर हुई भविष्यवाणी
राजस्थान
18 May 2026, 02:37 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Rajasthan Mansoon Prediction: भीषण गर्मी के इस दौर में हर किसी की आंखें अब आसमान को ताकती हैं कि कब बदरा आएंगे और बरसेंगे। खासकर राजस्थान में बारिश का इंतजार बेहद बेसब्री से किया जाता है और यहां तो मानसून के हालातों का अंदाजा तो टिटहरी (एक पक्षी) के अंडों से लगाया जाता है। तो इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि चित्तौड़गढ़ के नगर कस्बे में टिटहरी ने अंडे दे दिए हैं। किसानों का कहना है कि इस बार टीटहरी (Red-wattled Lapwing) पक्षी के चार अंडे खेत में चार दिशाओं में मिले हैं।

किसानों का कहना है कि इस बार टिटहरी के अंडों के अलग-अलग चार दिशाओं में अंडों का आना इस बात का संकेत हो सकता है कि इस साल मानसून अच्छा हो सकता है। मानसून के चारों महीनों में बंपर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

राजस्थान में टिटहरी के अंडों की पुरानी है मान्यता

आज भी राजस्थान के ग्रामीण अंचलों में मौसम का पूर्वानुमान प्रकृति के संकेतों से ही लगाया जाता है। किसान पक्षियों के व्यवहार, हवा के रुख, बादलों की चाल से बारिश का अनुमान लगाते हैं। बुज़ुर्ग किसानों का कहना है कि टिटहीर के अंडों की दिशा अगामी मानसून, फसल और खेतों की खुशहाली को लेकर संकेत देती है।

खास तरह की प्रजाति का पक्षी है टिटहरी

बता दें कि टीटहरी पक्षी (Red-wattled Lapwing Vanellus indicus) भारत में सामान्य तौर पर खुले इलाकों, खेतों और पानी के पास रहने वाली पक्षी की प्रजाति है। ग्रामीण अंचलों में माना जाता है कि ये पक्षी भविष्य की किसी प्राकृतिक घटना का पहले से ही संकेत देती है। माना जाता है कि टिटहरी जितने ज्यादा अंडे दे उतनी ही लंबी और अच्छी बारिश होती है। टिटहरी कभी भी पेड़ पर नहीं बैठती है। वो अपनी सारी उम्र जमीन पर ही गुजारती है। गर्मी के दिनों में मानसून आने से पहले टिटहरी जमीन पर या खेत में अंडे देती है।

19 जिलों में भयंकर लू का अलर्ट

वर्तमान में चित्तौड़गढ़ समेत राजस्थान के कई जिलों में बेहद गर्म मौसम बना हुआ है। जो गर्मी के साथ प्री-मॉनसून चरण का हिस्सा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 4-5 दिनों में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलेंगी जो बेहद तेज लू का अहसास करा सकती हैं। ये राजस्थान के उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में चल सकती हैं। इसके अलावा जयपुर, दौसा समेत 19 जिलों में जबरदस्त हीटवेव चलने का भी अलर्ट जारी किया है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.