होम/rajasthan/rajasthan-monsoon-deficit-weather-alert-july

राजस्थान में सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश, 21 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून, आज 19 जिलों में अलर्ट

राजस्थान में सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश, 21 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून, आज 19 जिलों में अलर्ट
राजस्थान
17 Jul 2026, 10:51 am
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में उम्मीद के मुताबिक इस साल बारिश नहीं हुई है। ऐसे में किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अब तक सामान्य से भी 18 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं विभाग ने आज 19 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं बारिश कम होने के कारण जयपुर समेत कुछ जिलों तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। गुरुवार को प्रदेश का चूरू जिला सबसे अधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं बीकानेर में पारा 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं काफी दिनों से श्रीगंगानगर में तेज गर्मी देखने को मिल रही थी लेकिन गुरुवार को हुई बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार आज कोटपुतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, भरतपुर, दौसा, डीग, सवाई माधोपुर, सिरोही, सलूंबर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बारां और झालावाड़ जिलों में बारिश होने की संभावना है। जयपुर में भी कम बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। जुलाई महीनें में पिछले 11 दिन में एक मिमी बारिश भी नहीं हुई।

इस बीच मौसम विभाग की ओर से राहत की खबर सामने आई है। 21 जुलाई से प्रदेश में एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां बढ़ सकती है। पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर संभागों में मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

20 जुलाई को इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 20 जुलाई को कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां और झालावाड़ में बारिश होने की संभावना है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.