होम/rajasthan/rajasthan-monsoon-update-orange-alert-heavy-rain-kota-udaipur-jodhpur-jaipur-humidity

राजस्थान में मानसून मेहरबान, कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी; राजधानी में बारिश को तरसे लोग

राजस्थान में मानसून मेहरबान, कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी; राजधानी में बारिश को तरसे लोग
राजस्थान
07 Jul 2026, 01:03 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इन दिनों मानसून जमकर मेहरबान है। पूरे प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी 7 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जैसलमेर जिले के अलावा अन्य सभी जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोटा में आज सुबह जमकर बारिश हुई। वहीं गुजरात से लगे जालोर में भी आज सुबह से रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। जिसमें जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर जिले शामिल है।

बारिश के कारण जान-माल की हानि भी हुई है। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं जोधपुर में भारी बारिश के बाद जयपुर हाईवे पर पानी भर गया। जिससे हाईवे पर जाम लग गया। वहीं जालोर, पाली में लगातार बारिश से परेशानी बढ़ गई है। पाली में बेडा नदी उफान पर है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में पाली और जोधपुर के कई क्षेत्रों में 28 एमएम से 82 एमएम तक बारिश रिकॉर्ड की गई।

पाली-जालोर में जबरदस्त बारिश

वहीं सोमवार को सीकर, झुंझुनूं, राजसमंद और प्रतापगढ़ में भी दो इंच तक बारिश हुई। वहीं आईएमडी जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी भारत में बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण राजस्थान में अच्छी बारिश हो रही है। विभाग ने 9 जुलाई तक कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं सोमवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि शाम में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।

राजधानी जयपुर में भी पूरे दिन उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। हालांकि शाम होते-होते जिले में कई स्थानों पर बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पूरे जयपुर में बारिश नहीं होने से लोग रात में भी उमस से परेशान दिखे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.