राजस्थान निकाय चुनावों आरक्षण को लेकर निकाली जा रही लॉटरी, जानें कौन सी सीटें होंगी आरक्षित

राजस्थान पंचायत और निकाय चुनाव में ओबीसी और SC-ST वर्ग को आरक्षण को लेकर लॉटरी प्रक्रिया के आज नतीजे आ रहे है। 309 शहरी निकायों और 10 नगर निगमों के मेयर समेत 51 नगर परिषदों को सभापति और 248 नगरपालिकाओं के चेयरमैन पदों पर आरक्षण के लिए अजमेर, भरतपुर, जयपुर समेत सभी संभागों की लॉटरी निकाली जा रही है।
50 निकायों में SC, 11 में ST, 60 में OBC रिज़र्वेशन
जयपुर स्थित स्वायत्त शासन निदेशालय के सभागार में शासन सचिव रवि जैन की अध्यक्षता में लॉटरी निकाली गई। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। 50 शहरी निकायों में SC वर्ग और 11 निकायों में ST वर्ग, 60 निकाय OBC वर्ग के आरक्षित की जाएंगी।
अभी तक लॉटरी में निकलीं सीटें
अजमेर संभाग
-अजमेर संभाग में ओबीसी वर्ग के लिए 10 सीटें आरक्षित की गईं। इनमें नावां, नागौर, हमीरगढ़, रियांबाड़ी, सरवाड़, जायल, लाडनूं, डीडवाना, बासनी, जैतारण सीट शामिल है। वहीं जायल, लाडनूं और नावां OBC महिला के लिए किए गए आरक्षित की गईं है।
अजमेर संभाग में अनारक्षित वर्ग के लिए 28 निकाय आरक्षित किए गए। इनमें से महिला वर्ग के लिए 11 निकायों की लॉटरी निकाली गई। इनमें गंगापुर, भीलवाड़ा, सावर, विजयनगर ब्यावर, बिजोलिया, अजमेर, लम्बाहरिसिंह, जहाजपुर, मेड़ता सिटी, मांडलगढ़ और गुलाबपुर अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित।
बनेड़ा, केकड़ी, आसींद, मसूदा, कुचामन सिटी, ब्यावर, मालपुरा, किशनगढ़, डिग्गी, रायपुर, कुचेरा, परबतसर, शाहपुरा, मकराना, नसीराबाद, मूंडवा, उनियारा और टोंक, और डेगाना अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किए गए।
जयपुर संभाग
-19 निकाय ओबीसी के लिए आरक्षित
-जयपुर संभाग में अनुसूचित जनजाति की लॉटरी में वाटिका और लवाण को ST महिला के लिए आरक्षित की गई है। वहीं SC महिला के लिए कठूमर, भंडारेजस बस्सी और बड़ोदामेव आरक्षित की गईं हैं।
-अजीतगढ़, विराट नगर, विद्या विहार, मलसीसर, नीमराना, बहादुरपुर, बांदीकुई, भिवाड़ी, श्रीमाधोपुर, खेतड़ी, राजगढ़ चिढ़ावा, दौसा, खाटूश्यामजी, पलसाना, दांतारामगढ़, मुंडावर, डूंडलोद ओबीसी के लिए किए आरक्षित
-बांदीकुई, दौसा, नौगांव, खेतड़ी, नीमराना, खाटूश्यामजी OBC महिला के लिए आरक्षित
-जयपुर, बहरोड, बिसाऊ, पिलानी, मुकुंदगढ़, किशनगढ़ बास, रामगढ़ शेखावाटी, बानसूर, खंडेला, नारायणपुर, अलवर, लक्ष्मणगढ़, फागी, कालाडेरा, मंडेला सुल्ताना, जाखल, कोटकासिम, बगड़, बसवा, सिंघाना, लक्ष्मणगढ़, सांभर, तिजारा, गोविंदगढ़ रामबाग, चाकसू नारायणपुर, फुलेरा, जोबनेर और नीमकाथाना अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित
उदयपुर संभाग
-उदयपुर संभाग की बांसवाड़ा, मावली, अरनोद, वल्लभ नगर ST के लिए आरक्षित की गई। इसमें से वल्लभनगर ST महिला के लिए आरक्षित की गई है।
-उदयपुर संभाग में OBC वर्ग के लिए आरक्षित सीटों में सागवाड़ा, देवगढ़, धरियावद, कानोड़, कुशलगढ़
-निंबाहेड़ा, प्रतापगढ़, बेगूं, फतेह नगर, संवाड़, भीम, कपासन अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।
-सागवाड़ा, देवगढ़ ओबीसी महिला के लिए आरक्षित
-वहीं सलूंबर, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापपुर, गढ़ी, चित्तौड़गढ़, रावतभाटा, भीम, छोटी सादड़ी अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित
बीकानेर संभाग
-बीकानेर संभाग में बिदासर, सूरतगढ़, अनूपगढ़, रतन नगर, संगरिया, सादुलशहर, हनुमानगढ़ और छापर अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित
-श्रीकरनपुर, राजलदेसर, रायसिंहनगर, गजसिंहपुर, देशनोक, पीलीबंगा, श्रीविजयनगर, चूरू, रतनगढ़, श्रीडूंगरगढ़, श्रीगंगानगर, पदमपुर, रावतसर, नोहर, तारानगर, भादरा और बीकानेर अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किए गए।
-बीकानेर संभाग के लिए नापासर और घड़साना को अनुसूचित जाति महिला के लिए किया आरक्षित किया गया है।
कोटा संभाग
-कोटा संभाग के लिए अनुसूचित जाति महिला के लिए डग नगर पालिका आरक्षित की गई है।
जोधपुर संभाग
-जोधपुर संभाग में मथानियां, धोरीमन्ना, बाप नगर पालिका की SC महिला आरक्षित सीट घोषित की गई।
-सरदारशहर में नगर परिषद सभापति पद OBC महिला के लिए आरक्षित हुआ है।
भरतपुर संभाग
-भरतपुर संभाग के बयाना, हिंडौनसिटी, सीकरी, वैर और भरतपुर अनारक्षित महिलाओं के लिए किए आरक्षित
-कुम्हेर, पहाड़ी, भुसावर, धौलपुर, कामां, करोली, बाड़ी, नदबई अनारक्षित वर्ग के लिए किए आरक्षित।
सीकर के सभी 14 निकायों के चेयरमैन की लॉटरी
-सीकर-फतेहपुर नगर परिषद के साथ ही 4 नई नगरपालिकाएं भी शामिल
-चारों नगरपालिकाओं में से 3 में OBC आरक्षित
-सीकर नगर परिषद सामान्य
-फतेहपुर नगर परिषद OBC
-रामगढ़-शेखावाटी, खंडेला, लक्ष्मणगढ़, श्रीमाधोपुर नगरपालिका सामान्य, लोसल, नीमकाथाना सामान्य महिला के लिए आरक्षित
-खाटूश्यामजी SC महिला, रींगस, पलसाना OBC के लिए आरक्षित
महापौर के लिए आरक्षित सीटें
कोटा नगर निगम-ओबीसी महिला
जयपुर नगर निगम-सामान्य ओपन कैटेगरी
जोधपुर नगर निगम-सामान्य ओपन कैटेगरी
उदयपुर नगर निगम-सामान्य ओपन कैटेगरी
अजमेर नगर निगम-सामान्य महिला
भरतपुर नगर निगम-सामान्य महिला
पाली नगर निगम-सामान्य महिला
अलवर नगर निगम-सामान्य महिला
भीलवाड़ा नगर निगम-सामान्य महिला
बीकानेर नगर निगम-सामान्य ओपन कैटेगरी
अपडेट जारी है...
इस लिंक को शेयर करें

