होम/rajasthan/rajasthan-panchayat-elections-exit-poll-2026-jaipur-district

राजस्थान पंचायत चुनाव Exit Poll: सोशल मीडिया पर दावा, जयपुर संभाग में BJP को मिल सकती है बढ़त, 3 जिलों में कांग्रेस

राजस्थान पंचायत चुनाव Exit Poll: सोशल मीडिया पर दावा, जयपुर संभाग में BJP को मिल सकती है बढ़त, 3 जिलों में कांग्रेस
राजस्थान
15 Nov 2026, 05:10 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

जयपुर राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच अब सियासी नतीजों को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर तो कई विश्लेशक अपने-अपने एक्जिट पोल तक देने लग गए हैं। इन्हीं में से एक सोशल मीडिया पेज ने जयपुर संभाग का एग्जिट पोल दिया है। कि यहां से 7 जिलों को लेकर सामने आए एग्जिट पोल में BJP कांग्रेस पर बढ़त बनाती नजर आ रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक, 7 में से 4 जिलों में बीजेपी की जीत का अनुमान है, जबकि 3 जिलों में कांग्रेस बाजी मार सकती है।

इस पोल के मुताबिक जयपुर, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा में बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। वहीं दौसा, सीकर और झुंझुनूं में कांग्रेस के प्रदर्शन को बेहतर बताया जा रहा है।

चार जिलों में बीजेपी की बढ़त का अनुमान

जयपुर संभाग के जिन 4 जिलों में बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया गया है, उनमें जयपुर, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा शामिल हैं। इन जिलों में बीजेपी को ग्रामीण मतदाताओं का समर्थन मिलने का अनुमान है।

खास बात ये है कि जयपुर और अलवर जैसे राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण जिलों में बीजेपी की संभावित बढ़त को पार्टी के लिए अहम माना जा सकता है। वहीं नए जिले कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा में भी बीजेपी के पक्ष में नतीजे आने का अनुमान लगाया गया है।

दौसा, सीकर और झुंझुनूं में कांग्रेस का पलड़ा भारी

दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए दौसा, सीकर और झुंझुनूं से अच्छी खबर आने का अनुमान है। एग्जिट पोल के मुताबिक इन 3 जिलों में कांग्रेस बीजेपी को पछाड़ सकती है।

दौसा में कांग्रेस की संभावित बढ़त को पूर्वी राजस्थान की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वहीं सीकर और झुंझुनूं में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन पार्टी के लिए शेखावाटी क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का संकेत हो सकता है।

20 नवंबर को आएंगे जिला परिषद और पंचायत समिति के नतीजे

राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 4 चरणों में आयोजित किए गए हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए का मतदान 14 नवंबर को पूरा हुआ। अब सभी चार चरणों की मतगणना 20 नवंबर को होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, 16 नवंबर को आखिरी चरण की ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होना है। इन चुनावों को प्रदेश की बीजेपी सरकार और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी राजनीतिक ताकत परखने का बड़ा मौका माना जा रहा है।

क्या पंचायत चुनाव के नतीजे देंगे 2028 की राजनीति का संकेत?

पंचायत चुनाव के नतीजे केवल स्थानीय जनप्रतिनिधियों के चयन तक सीमित नहीं रहेंगे। इनके जरिए ग्रामीण इलाकों में बीजेपी और कांग्रेस की जमीनी पकड़ का भी अंदाजा लगेगा।अगर जयपुर संभाग में एग्जिट पोल का अनुमान सही साबित होता है तो बीजेपी को चार जिलों में बढ़त मिलेगी, जबकि कांग्रेस 3 जिलों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी। हालांकि, असली तस्वीर 20 नवंबर को मतगणना के बाद ही साफ होगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.