Rajasthan Panchayati Raj Elections: चुनाव आयोग का सरकार को लेटर, बोला- 'चुनाव करवाने में कम से कम 90 दिन लगेंगे'

Rajasthan Panchayati Raj Elections: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के लिए हाईकोर्ट ने 31 जुलाई तक की डेडलाइन तय की थी। लेकिन सरकार और चुनाव आयोग के रवैये से लग नहीं रहा है कि चुनाव हो पाएंगे। इस बीच निर्वाचन आयोग ने सोमवार को पंचायती राज विभाग को एक पत्र लिखा है कि जिसमें उसने लिखा है कि चुनाव करवाने के लिए कम से कम 90 दिन का समय चाहिए। ये भी तब तय होगा कि राज्य सरकार अपने स्तर पर ओबीसी आयोग की रिपोर्ट, एससी, एसटी और महिला आरक्षण का निर्धारण करके देगी।
बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट ने 22 मई को एक आदेश जारी करते हुए चुनाव आयोग को 31 जुलाई तक निकाय चुनाव करवाने के निर्देश दिए थे। लेकिन ओबीसी आयोग की रिपोर्ट नहीं आने और सरकार की ओर से अब तक एससी, एसटी और महिलाओं के सीटों का निर्धारण नहीं होने के कारण 31 जुलाई तक चुनाव करवाना संभव नजर नहीं आ रहा है।
14 अगस्त तक आयोग देगा रिपोर्ट
चुनाव को लेकर पिछले दिनों पंचायती राज विभाग ने चुनाव आयोग का पत्र लिखा जिसमें बताया गया था कि ओबीसी आयोग 14 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट विभाग को दे देगा। ऐसे में अगर रिपोर्ट 14 अगस्त तक आती है तो पंचायती राज विभाग 31 अगस्त तक सभी वर्गों का आरक्षण निर्धारित कर देगा। इसके बाद चुनाव आयोग विज्ञप्ति जारी कर देगा। विज्ञप्ति जारी करने के 90 दिनों के भीतर चुनाव करा लिए जाएंगे।
इस लिंक को शेयर करें

