होम/rajasthan/rajasthan-rahul-gandhi-govind-singh-dotasra-tikaram-jully-in-kishangarh-pushkar

दूसरे राज्यों के लिए अच्छा उदाहरण हैं आप....राजस्थान की धरती पर डोटासरा-जूली पर राहुल गांधी के बयान ने मचाई हलचल

दूसरे राज्यों के लिए अच्छा उदाहरण हैं आप....राजस्थान की धरती पर डोटासरा-जूली पर राहुल गांधी के बयान ने मचाई हलचल
राजस्थान
01 Jun 2026, 02:25 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Rahul Gandhi in Rajasthan: आज राजस्थान कांग्रेस के लिए बड़ा दिन है। अजमेर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आए हुए हैं। वे पुष्कर में कांग्रेस के संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में शामिल हो रहे हैं। राहुल गांधी के कार्यक्रम के चलते प्रदेश कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गज यहां मौजूद हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा बायतु विधायक और हरियाणा प्रभारी हरीश चौधरी, काजी निजामुद्दीन जैसे नेता मौजूद हैं।

संगठन हो तो ऐसा!
राहुल गांधी ने की राजस्थान कांग्रेस और
डोटासरा की खुलकर तारीफ !!! pic.twitter.com/ICyv3KbJ8O
— Jeetu Burdak (@Jeetuburdak) June 1, 2026

'बहुत अच्छा कर रहे हो, आप दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण हो'

यहां किशनगढ़ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का विमान उतरने के बाद ये सारे नेता राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए उमड़े। यहां पर राहुल गांधी ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की जमकर तारीफ की। जब डोटासरा और जूली राहुल गांधी को गुलदस्ता भेंट कर रहे थे, तब राहुल गांधी ने कहा कि पीसीसी चीफ और नेता प्रतिपक्ष दोनों बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। आगे भी ऐसे करते रहो, आप बहुत अच्छे उदाहरण हो, बाकी राज्यों के लिए भी बहुत अच्छे उदाहरण हो आप।

ये भी पढ़ें- ‘ये कांग्रेस का प्रशिक्षण नहीं प्रायश्चित शिविर, राहुल गांधी भी यहां यही करेंगे’, कांग्रेस पर जवाहर सिंह बेढ़म ने बोला हमला

राहुल गांधी की टिप्पणी सामान्य नहीं

सियासी जानकार राहुल गांधी की इस टिप्पणी को सामान्य नहीं मान रहे। उनकी ये टिप्पणी राजस्थान कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाने वाली मानी जा रही है। टीकाराम जूली और गोविंद सिंह डोटासरा दोनों ही राजस्थान में कांग्रेस की एक मजबूत जोड़ी बन चुकी है।

सरकार के खिलाफ कोई भी मुद्दा हो, इन दोनों ने अपनी रणनीति से उन मुद्दों को नेशनल लेवल पर उठाने का काम तो किया ही है साथ ही सरकार के कई मंत्रियों और कई बार तो मुख्यमंत्री तक को बोलने पर विवश किया है। इनकी यही रणनीति अब आलाकमान को बेहद पसंद आ रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में अगर जूली और डोटासरा को कांग्रेस इससे भी बड़ी कोई और जिम्मेदारी मिलती दिखाई दे सकती है। लेकिन इतना तो तय है कि इन दोनों को इनकी वर्तमान जगह से कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है।

ये भी पढ़ें- अजय कुमार बने राजस्थान बीजेपी संगठन महामंत्री, ढाई साल बाद अब दिल्ली से जारी हुआ आदेश


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.