अब 20 की जगह 29 जून से खुलेंगे स्कूल, विवाद के बाद शिक्षा मंत्री दिलावर ने जारी किया आदेश

राजस्थान के शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है। वो ये कि अब गर्मियों के छुट्टियों के बाद स्कूल 20 जून को नहीं बल्कि 29 जून को खुलेंगे। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक आदेश जारी करते हुए ये फैसला दिया है।
शिक्षक संघ के साथ हुई थी बैठक
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 22 मई को प्रदेश के शिक्षकों की कई समस्याओं के समाधान के लिए एक बैठक की थी। जिसमें अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, विद्यालय शिक्षा, राजस्थान के संपत सिंह (संयोजक, संघर्ष समिति), प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा, प्रदेश महामंत्री महेंद्र लखारा समेत कई पदाधिकारी शामिल थे।
आदेश में कहा गया है कि इस बैठक में शिक्षकों से जुड़े कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। जिसके बाद सहमति बनी कि गर्मियों की छुट्टियों के बाद 20 जून की जगह 29 जून को स्कूल खोले जाएंगे।
इन मामलों पर भी जल्द होगा फैसला
वहीं संस्था प्रधान अधिकृत अवकाश पहले की तरह दो दि रखे जाएंगे। इसके अलावा समानीकरण और स्टाफिंग पैटर्न, थर्ड ग्रेड प्रमोशन, गैर शैक्षणिक कार्यों, संविदाकर्मी नियम और शिक्षा, शिक्षार्थी और शिक्षक हित के कई मुद्दों पर चर्चा की गई। जिनके निर्णय लिए जाने पर सहमति बनी है।
इस लिंक को शेयर करें

