होम/rajasthan/rajasthan-si-bharti-re-exam-scheduled-on-12-september-2026-check-date-and-time

SI भर्ती-2021 Exam: SI भर्ती की दोबारा परीक्षा का आ गई तारीख, यहां देखें डेट और टाइम

SI भर्ती-2021 Exam: SI भर्ती की दोबारा परीक्षा का आ गई तारीख, यहां देखें डेट और टाइम
राजस्थान
12 May 2026, 02:15 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Rajasthan Public Service Commission यानी RPSC ने साल 2021 की उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है। मंगलावर को RPSC ने प्रेस रिलीज जारी की, जिसमें दोबारा होने वाली परीक्षा का ऐलान कर दिया गया। RPSC ने कहा कि ये कदम परीक्षा से जुड़े पेपर लीक और धांधली के आरोपों की जांच के बाद उठाया गया। अब ये परीक्षा दोबारा 20 सितंबर, रविवार को आयोजित की जाएगी।

जिन्होंने दोनों पेपर दिए वही बैठेंगे दोबारा

आयोग ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि दोबारा होने वाली इस परीक्षा में सिर्फ वही उम्मीदवार बैठ सकेंगे, जिन्होंने सितंबर 2021 में हुई परीक्षा के दोनों पेपर दिए थे। ऐसे पात्र अभ्यर्थियों की संख्या 3,83,097 है. वहीं करीब 4 लाख अभ्यर्थियों ने दूसरा पेपर छोड़ दिया था वो इस परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। वहीं दोबारा बैठने वाले उम्मीदवार अपने पहले से जमा किए गए आवेदन पत्र में जरूरी सुधार कर सकेंगे। इसकी तारीख 16 मई से 30 मई 2026 तय की गई है। वहीं आयु सीमा और क्वालिफिकेशन भी 2021 के मूल नोटिफिकेशन के आधार पर ही मान्य होंगी।

हाईकोर्ट के रद्द करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी दखल से किया इनकार

गौरतलब है कि पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। हाईकोर्ट ने ये परीक्षा रद्द कर दी थी, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद दो दिन पहले RPSC ने भी ये परीक्षा रद्द कर दी थी।

आरपीएससी सचिव ने बताया था कि अभ्यर्थियों की आयु का निर्धारण 2021 के आवेदन की स्थिति के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई परिवर्तन मान्य नहीं होगा। बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट की एकलपीठ ने सबसे पहले 28 अगस्त 2025 को भर्ती रद्द करने का फैसला सुनाया था। इसके बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 4 अप्रैल 2026 को फैसले को बरकरार रखा था। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने 4 मई 2026 को खारिज कर दिया था।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.