होम/rajasthan/rajasthan-up-fuel-price-gap-bharatpur-to-agra-petrol-rush

राजस्थान के मुकाबले यूपी में पेट्रोल -डीजल सस्ता, भरतपुर से आगरा जा रहे लोग, जानें पूरा मामला

राजस्थान के मुकाबले यूपी में पेट्रोल -डीजल सस्ता, भरतपुर से आगरा जा रहे लोग, जानें पूरा मामला
राजस्थान
17 May 2026, 02:08 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Rajasthan UP fuel price difference: पीएम मोदी ने आज से ठीक पांच दिन पहले देश के लोगों को कम से कम ईंधन का उपयोग करने की अपील की थी। इस बीच खबर है कि राजस्थान के लोग ईंधन के लिए पड़ोसी राज्य यूपी में जा रहे हैं। यूपी के पंपों पर वाहनों की लंबी कतार लगी है। जबकि राजस्थान के पंप सूने पड़े हैं।

जानकारी के अनुसार भरतपुर के लोग आगरा में पेट्रोल भरवाने के लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं लोग पेट्रोल और डीजल को स्टोर भी कर रहे हैं। बता दें कि इस भीड़ की वजह यूपी में पेट्रोल का सस्ता होना है। दोनों राज्यों में वैट के फर्क के कारण कीमतों में करीब 10 रुपये का अंतर हैं। इसलिए लोग पेट्रोल भरवाने के लिए आगरा जा रहे हैं। इधर राजस्थान में सेल घटने से पेट्रोल पंप चालक काफी परेशान हैं। भरतपुर के पंप संचालक ने बताया कि कीमतें बढ़ने के कारण लोग यहां की बजाय यूपी से तेल खरीद रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाॅर्डर पर होने के कारण यहां पर पहले से अत्यधिक भीड़ रहती है। हालांकि दाम बदलने के बाद अब यह भीड़ दोगुनी हो गई है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.