वोट डालने का आखिरी मौका! 21 August है राजस्थान निकाय चुनाव की Voter List में नाम जुडवाने की आखिरी तारीख

Rajasthan Voter List 2026 Deadline: कुछ दिनों पहले इलेक्शन कमीशन ने राजस्थान में पंचायती राज और नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी और अब चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने की प्रक्रिया भी अपने आखिरी चरण में पहुंच गई है। आगामी चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करवाने के लिए आखिरी तारीख 21 अगस्त है। ऐसे युवा और अन्य नागरिक, जिनकी उम्र 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष या उससे ज्यादा हो चुकी है और अभी तक उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं है, वे आज अपने इलाके के BLO से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।
पहली ड्राफ्ट लिस्ट जारी
अगले महीने राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के चुनाव होना प्रस्तावित है और इसके लिए निर्वाचन आयोग ने 19 अगस्त को पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी। इस सूची में करीब 1 करोड़ 44 लाख 3,853 मतदाता शामिल थे। नए नाम जुड़ने और अन्य संशोधनों के बाद यह आंकड़ा आगे बदल सकता है।
नाम जुडवाने और आपत्तियों के लिए 21 अगस्त आखिरी दिन
अगर आपका नाम पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है, तो आज रात तक आप अपना नाम वोटर लिस्ट में जुडवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही, इस पर आपत्तियां भी दर्ज करवाई जा सकती है। चुनाव आयोग इसके बाद सभी प्राप्त दावों और आपत्तियों की जाँच करेगा। इसके बाद 31 अगस्त को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इसी दिन निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की भी आखिरी तारीख है।
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को प्रस्तावित है। ऐसे में पात्र मतदाताओं का नाम जुड़वाने के लिए आज आखिरी मौका है। वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
इस लिंक को शेयर करें

