होम/rajasthan/rajasthan-weather-update-heavy-rain-jaipur-dholpur-imd-orange-alert

जयपुर में कल रात से लगातार बारिश, धौलपुर में पार्वती नदी उफनी, IMD का आज 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

जयपुर में कल रात से लगातार बारिश, धौलपुर में पार्वती नदी उफनी, IMD का आज 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान
07 Aug 2026, 12:04 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। राजधानी जयपुर में गुरुवार रात से ही लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। बारिश के कारण महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का प्लेन जयपुर में लैंड नहीं कर सका इसके बाद विमान को दिल्ली डायवर्ट किया गया। मौसम विभाग ने आज 7 अगस्त को 5 जिलों में भारी बारिश यानी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 20 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी है।

वहीं आज हो रही लगातार बारिश के कारण चूरु के सरदारशहर में कई घरों में पानी घुस गया। धौलपुर के राजाखेड़ा में सड़कें डूब गई हैं। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पार्वती नदी उफान पर है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने को कहा है। वहीं अगर नदी का जलस्तर बढ़ता है तो जिले के कई कस्बों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट सकता है। भरतपुर के डीग में भारी बारिश के 2 मंजिला मकान ढह गया।

20 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 5 जिलों टोंक, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ में बारिश को लेकर ऑरेंट अलर्ट जारी किया है। जबकि बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, अजमेर, नागौर, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, जोधपुर और पाली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बीकानेर-श्रीगंगानगर रहे सबसे गर्म

राजधानी जयपुर में गुरुवार रात से ही रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बारिश के साथ चल रही हवा के कारण न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट हुई है। जयपुर के अलावा चूरू, धौलपुर और सीकर में भी लगातार बारिश हो रही है। वहीं गुरुवार को बीकानेर और श्रीगंगानगर प्रदेश में सबसे अधिक गर्म जिले रहे। यहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जैसलमेर में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.