होम/rajasthan/rajasthan-weather-update-heavy-rain-sawan-second-monday

सावन के दूसरे सोमवार पर जयपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश, कई बांध ओवरफ्लो, जानें कल किन जिलों में बरसेंगे बादल

सावन के दूसरे सोमवार पर जयपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश, कई बांध ओवरफ्लो, जानें कल किन जिलों में बरसेंगे बादल
राजस्थान
10 Aug 2026, 06:10 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। आज सावन के दूसरे सोमवार को राजधानी जयपुर, कोटा, बूंदी और झालावाड़ में जमकर बारिश हुई। तेज बारिश के कारण बूंदी में कई गाड़ियां बह गईं। वहीं झालावाड़ की एक सरकारी स्कूल में पानी घूसने से 30 से ज्यादा स्टूडेंट बह गए। तेज बारिश के कारण झालावाड़ का कालीखाड़ बांध ओवरफ्लो हो गया। दक्षिण राजस्थान के अलावा पश्चिमी राजस्थान में आज जमकर बारिश हुई। बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया।

24 घंटे में कहां-कितनी बारिश?

बता दें कि पिछले 24 घंटे में जयपुर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर संभाग में अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश बारां के शाहबाद में रिकॉर्ड की गई। यहां पर 48 मिमी. बारिश हुई। इसके अलावा माउंट आबू में 25, अनूपगढ़ में 24, श्रीडूंगरगढ़ में 37, भादरा में 31, भोपालगढ़ में 30मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि कम दबाव का केंद्र उत्तर पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ में बना हुआ है। वहीं मानसून की ट्रफ लाइन अब उत्तर से शिफ्ट होकर सामान्य स्थिति में आ गई है। यानी की उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पुरी, बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है। इसी कारण उत्तर पूर्वी राजस्थान में लगातार बारिश हो रही है। इस सिस्टम के कारण ही अगले दो दिनों तक राजस्थान के दक्षिणी हिस्से और कई स्थानों पर मध्यम से तेज और कहीं पर अतिभारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 14 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में मौसम साफ होने लगेगा।

11 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 11 अगस्त को बंूदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जैसलमेर को छोड़कर बाकी सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.