दिल्ली की रैली में नहीं पहुंचे राजस्थान यूथ कांग्रेस के 43 पदाधिकारी, 12 जिला अध्यक्षों समेत सभी सस्पेंड

Rajasthan Youth Congress Suspension: दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में ना जाना राजस्थान युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को भारी पड़ गया। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 12 जिला अध्यक्षों और 31 प्रदेश पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सभी का निलंबन अगले आदेश तक जारी रहेगा।
राजस्थान युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय नेतृत्व ने बड़ा संगठनात्मक एक्शन लिया है। दिल्ली में आयोजित 'रामलीला मैदान' की रैली में पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी को गंभीरता से लेते हुए भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने राजस्थान के कुल 43 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें 12 जिला अध्यक्ष और 31 प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं।
12 जिला अध्यक्षों पर गिरी गाज
निलंबित किए गए 12 जिला अध्यक्षों में राजसमंद से चिराग पालीवाल, जालोर से विकास मंजू, बीकानेर से राजेश गोदारा, बारां से रामेश्वर बैरवा, बांसवाड़ा से पृथ्वीराज मालवीय, डूंगरपुर से अरविंद यादव, बीकानेर शहर से रामदयाल बेनीवाल, प्रतापगढ़ से मोहम्मद शकील, बालोतरा से सुरेश माली, डीग से हसन खान, चूरू से आसिफ खान और ब्यावर से प्रवीण सिखवाल शामिल हैं।
31 प्रदेश पदाधिकारी भी निलंबित
राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिला अध्यक्षों के साथ प्रदेश स्तर के 31 पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई की है। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चंद मीणा, प्रदेश महासचिव और कई मोर्चों के पदाधिकारी शामिल हैं।निलंबित प्रदेश पदाधिकारियों में दौसा से प्रकाश चंद मीणा, अलवर से सद्दाम हुसैन मेव, अजमेर ग्रामीण से फैजान हसन कुरैशी, भीलवाड़ा ग्रामीण से जफर हुसैन मीर और रामफूल धाकड़, चित्तौड़गढ़ से सलमा पिनारा, जोधपुर ग्रामीण से गणेश देवासी और अर्जुन सिंह बोचावत, फलोदी से ठाकुर बिश्नोई, जालोर से मंजुला देसाई, गंगानगर से दीपक मेघवाल और नवाब खान, सवाई माधोपुर से आशीष बैरवा ताटवाल, ब्यावर से हिमांशु शर्मा और दिनेश कुमार गुर्जर सहित दूसरे पदाधिकारी शामिल हैं।
इसके अलावा करौली से संग्राम सिंह गुर्जर, बीकानेर शहर से मुजाहिद कुरैशी, जोधपुर ग्रामीण से हु्कमा राम और भैरा राम पटेल, प्रतापगढ़ से भारत मीणा, चूरू से महबूब खान, राजसमंद से गणि एमडी सिंधी, दौसा से रवि कांत, बारां से गिरिराज कुमार और हिमांशु धाकड़, अजमेर ग्रामीण से सुरेश कुमार गुर्जर, भरतपुर से अरविंद योगी, झालावाड़ से विष्णु कुमार मीणा, सीकर से आसिफ खान कायमखानी और झुंझुनूं से पवन कुमार जांगीड़ भी निलंबित किए गए हैं।
विकास चिकारा और ज्ञानेश शुक्ला की तरफ से जारी आदेश
भारतीय युवा कांग्रेस का ये निलंबन आदेश राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान युवा कांग्रेस प्रभारी विकास चिकारा और सचिव एवं राजस्थान युवा कांग्रेस के सह प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला कि तरफ से जारी किया गया है।
इस लिंक को शेयर करें

