जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए BJP जयपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर, CM समेत कई नेताओं ने दी बधाई

भाजपा जयपुर देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने सोमवार को अपना जन्मदिन सादगी और सेवा कार्यों के साथ मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उनके दहमीकलां स्थित आवास और भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
राजेश गुर्जर के जन्मदिन पर #HBDRajeshGurjar_BJP हैशटैग एक्स पर देश में नंबर-1 ट्रेंड हुआ और करीब सात घंटे तक ट्रेंडिंग में रहा। पार्टी की सोशल मीडिया और आईटी टीम ने भी अभियान में भागीदारी की।

राजेश गुर्जर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर, मंत्रियों भागीरथ चौधरी और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत कई भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने फोन, मुलाकात और सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी।
जन्मदिन के बावजूद गुर्जर सोमवार को प्रदेश में हुए नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव की मॉनिटरिंग में व्यस्त रहे। उन्होंने शुभकामनाएं देने वाले कार्यकर्ताओं और आमजन का आभार जताते हुए कहा कि संगठन और समाज की सेवा उनके लिए सर्वोपरि है।
इस लिंक को शेयर करें

