होम/rajasthan/rajyavardhan-rathore-rajendra-rathore-krishna-avatar-health

RSS प्रचारक कृष्ण अवतार और राजेंद्र राठौड़ से कर्नल राज्यवर्धन ने की मुलाकात

RSS प्रचारक कृष्ण अवतार और राजेंद्र राठौड़ से कर्नल राज्यवर्धन ने की मुलाकात
राजस्थान
14 Oct 2026, 06:09 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ बुधवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ से मिलने उनके आवास पहुंचे। यहां उन्होंने राजेंद्र राठौड़ से मुलाकात कर उनकी सेहत का हाल जाना। राज्यवर्धन राठौड़ ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उम्मीद जताई कि वे फिर से पहले की तरह जनसेवा में सक्रिय होंगे।

इसके बाद राज्यवर्धन राठौड़ SMS अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने इलाज करा रहे वरिष्ठ संघ प्रचारक कृष्ण अवतार से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी बातचीत की और कृष्ण अवतार की तबीयत और उपचार की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की।

इस दौरान राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कृष्ण अवतार के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.