होम/rajasthan/rajyavardhan-singh-rathore-jhotwara-drinking-water-project-jaipur

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया 90 लाख की पेयजल पाइपलाइन का शिलान्यास, बोले - हर घर तक पहुंचेंगी बुनियादी सुविधाएं

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया 90 लाख की पेयजल पाइपलाइन का शिलान्यास, बोले - हर घर तक पहुंचेंगी बुनियादी सुविधाएं
राजस्थान
23 May 2026, 08:23 pm
रिपोर्टर :

Jaipur: राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 58 और 62 में आयोजित जनसभाओं में स्थानीय लोगों से बातचीत कर विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर नागरिक तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में कर्नल राठौड़ ने करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई पेयजल पाइपलाइन परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर जल’ संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से यह परियोजना शुरू की गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले ढाई सालों से राजस्थान में स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए तैयार रहते हैं, जिससे विकास कार्यों में तेजी आई है।

कर्नल राठौड़ ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में दो नए कमरों के निर्माण के लिए विधायक कोटे से सहायता राशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा और सुविधाओं के लिए शहरों में आने वाले परिवारों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि नेवटा-सांझरिया क्षेत्र में सीवरेज लाइन का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि पृथ्वीराज नगर और सिरसी रोड-मुंडियारामसर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की ड्रेनेज परियोजनाएं प्रगति पर हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.