जहां रिश्वत लेते हुई थी अरेस्ट, वहीं मिली पोस्टिंग..., विवादित RAS पिंकी मीणा जॉइनिंग पहले हुई एपीओ, जानें पूरा मामला

RAS Pinki Meena APO: प्रदेश की चर्चित महिला आरएएस अफसर पिंकी मीणा को जॉइनिंग से पहले ही सरकार ने फिर से एपीओ कर दिया। गुरुवार को कार्मिक विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश में कुछ प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है। बता दें कि पिंकी मीणा का 11 अगस्त को प्रशासनिक सुधार विभाग, सवाई माधोपुर से एसडीएम दौसा के पद पर तबादला किया गया था।
इससे पहले पिंकी मीणा 15 जनवरी 2021 से लेकर 25 मई 2026 तक सस्पेंड रही। बहाली के बाद 26 जून को उन्हें सवाई माधोपुर में सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग में लगाया गया। इसके बाद अभी 11 अगस्त को उनका तबादला एसडीएम दौसा के पद पर किया गया था। अब पोस्टिंग के तीन दिन बाद ही पिंकी मीणा को एक बार फिर एपीओ कर दिया गया है।
2021 में हुई थी सस्पेंड
बता दें कि दौसा के बांदीकुई में तैनाती के दौरान ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हाईवे में घूसकांड को लेकर पिंकी को 2021 में सस्पेंड किया गया था। उनके साथ एक अन्य आरएएस पुष्कर मिततल को अरेस्ट किया गया था। अब जब पिंकी को फिर से दौसा पोस्टिंग मिली तो प्रशासनिक हलकों में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा होने लगी। गौरतलब है कि पिंकी मीणा 2017 बैच की आरएएस अफसर है।
इस लिंक को शेयर करें

