होम/rajasthan/re-neet-exam-jaipur-strict-security-arrangements-collector-sandesh-nayak-monitoring

जयपुर में 103 केंद्रों पर री-नीट की परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 24 RAS अधिकारी तैनात, डीएम खुद कर रहे मॉनीटरिंग

जयपुर में 103 केंद्रों पर री-नीट की परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 24 RAS अधिकारी तैनात, डीएम खुद कर रहे मॉनीटरिंग
राजस्थान
21 Jun 2026, 02:52 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

NEET UG re-exam centers Jaipur: जयपुर समेत पूरे देश में आज री-नीट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर में परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर संदेश नायक खुद सुबह से परीक्षा की निगरानी कर रहे हैं। परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए 24 आरएएस अधिकारियों को तैनात किया गया है। जयपुर में करीब 37 हजार 108 परीक्षार्थी 103 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट पर तक आयोजित हो रही है। इस बार एनटीए ने परीक्षा में 15 मिनट अतिरिक्त दिया है ऐसे में अब परीक्षा की कुल समय अवधि 195 मिनट हो गई है।

परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा इंतजाम

परीक्षा को लेकर एडीएम ईस्ट नरेंद्र वर्मा को नोडल प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा 24 आरएएस अधिकारियों को उड़नदस्ते और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। ऐसे में चार परीक्षा केंद्रों पर एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट निगरानी रखेंगे। जयपुर में बनाए गए कुल 103 परीक्षा केंद्रों में से 84 राजकीय और 19 निजी स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा पहले की दो अलग-अलग पुस्तिकाओं के बजाय एक एकीकृत प्रश्न पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक सत्यापन और गहन जांच की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को हल्के पकड़े पहनने और नियमानुसार तय किए गए ड्रेस कोड का पालन करने को कहा गया है।

1000 पुलिसकर्मी तैनात

इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और सीआईएसएफ के जवान तैनात किए गए हैं। जानकारी के अनुसार 103 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही चार केंद्रों पर एक डिप्टी एसपी भी लगाया गया है। परीक्षा को लेकर एडीसीपी राजीव पचार ने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.