आखिर कैसे ACB ने पकड़ा भ्रष्टाचारी सरकारी वकील, रोहित गोदारा गैंग के मामलों की कमजोर पैरवी पर खाई थी घूस

Rohit Godara Gang: अमेरिका में बैठा राजस्थान समेत पूरे देश की नाक में दम करने वाला कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के गैंग के मामलों की कोर्ट में पैरवी के लिए सरकारी वकील ने 50 हजार रुपए की घूस ली थी, जिसे बीते दिन जयपुर जंक्शन पर सीकर से आई पुलिस ने धर लिया। इस मामले ने पूरे राजस्थान में हलचल मचा दी है कि सरकारी वकील इतना लोभ में गिर गया कि उसने इतने कुख्यात और अपराधी गैंगस्टर के लिए अपना ईमान बेच दिया और घूस खा ली।
3.25 लाख रुपए का मांगी थी घूस
ACB डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपी सरकारी वकील कौशल सिंह राठौड़ को ACB ने बीते दिन रंगे हाथों पकड़ा था। कौशल दौसा का रहने वाला है और नीमका थाना एसीजेएम कोर्ट एक में सहायक निदेशक है। ACB के मुताबिक उसने 3.25 लाख रुपए की घूस मांगी थी। बीती शुक्रवार की रात को ACB की टीम ने जयपुर जंक्शन पर इस वकील को गिरफ्तार कर लिया। बीते 2 हफ्ते से इसके खिलाफ शिकायत आई थी। इसका DIG डॉ. रामेश्वर सिंह की टीम ने जांच की तो मामला सही पाया।
कैसे सीकर से आए जयपुर?
उन्होंने बताया कि आरोपी वकील ने जिससे घूस ली थी उससे ये कहा था कि उसे गांव जाना है, इसलिए कार से जयपुर तक छोड़ दो। फिर दोनों शाम को जयपुर जंक्शन आ गए। यहीं पर उसने घूस की रकम ले ली। तभी सीकर से पीछा करती आ रही ACB ने टीम ने दबोच लिया।
रोहित गोदारा गैंग पर राजू ठेहट, गोगामेड़ी-रूलानिया हत्याकांड का आरोप है। गैंगस्टर कल्चर से जयपुर और शेखावाटी के कई जिले प्रभावित हैं। गैंगस्टर और उनसे जुड़े गुगों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं के तहत कार्रवाई करने को सरकार और पुलिस मुख्यालय ने पहली प्राथमिकता में शामिल कर रखा है। इधर राजस्थान सरकार ने गैंगस्टर कल्चर को खत्म करने के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स बनाई है और संगठित अपराध की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई कर रही है।
इस लिंक को शेयर करें

