होम/rajasthan/rss-prant-pracharak-babu-lal-in-jaipur-statement-in-sangh-siksha-varg-ending

परिवार में हों कम से कम 3 बच्चे, RSS प्रांत प्रचारक बाबूलाल बोले- अपनी पुरानी मर्यादाओं को करें पुनर्जीवित कंरें

परिवार में हों कम से कम 3 बच्चे, RSS प्रांत प्रचारक बाबूलाल बोले- अपनी पुरानी मर्यादाओं को करें पुनर्जीवित कंरें
राजस्थान
06 Jun 2026, 09:45 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Jaipur: जामडोली स्थित दामोदर दास डालमिया आदर्श विद्या मंदिर में बीते शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग का समापन समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बाबूलाल शामिल हुए। उन्होंने यहां पर अपना संबोधन भी दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल तेजिंदर आहलुवालिया रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों के शारीरिक प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें ईमानदारी, अनुशासन और निष्पक्षता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

'पर्यावरण बचाना हर एक नागरिक का दायित्व'

बाबूलाल ने कार्यक्रम में कहा कि भारत को 'युवा' बनाए रखने के लिए परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ करना अनिवार्य है। परिवार में कम से कम तीन संतानें होनी चाहिए और हमें संयुक्त परिवारों की अपनी पुरातन मर्यादाओं को पुनर्जीवित करना होगा ताकि हमारी संस्कृति सुरक्षित रहे। जाति, भाषा, खान-पान या पूजा पद्धति के आधार पर भेदभाव हमारी सनातन परंपरा नहीं है। हमें मनुष्य को मनुष्य के रूप में स्वीकार कर समरस समाज बनाना होगा।

AC का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कार्बन उत्सर्जन बढ़ाता है, जिसे नियंत्रित करना आज की जरूरत है। साथ ही, उन्होंने भारतीय नागरिकों से देश के नियमों का पालन करने और अपने 'स्वत्व' को जागृत करने की अपील की। हमें अपनी भाषा, वेशभूषा और स्वदेशी उत्पादों को अपनाना चाहिए। खुद की कोशिशें ही भारत को फिर से विश्व गुरु के पद पर प्रतिष्ठित करेंगे।

संत बस्तीनाथ बोले-संघ ने भारत को एक सूत्र में बांधा

नाथ सम्प्रदाय के संत बस्तीनाथ ने कहा कि विश्व में सनातन समाज को संगठित करने का कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया है। उन्होंने कहा कि संघ ने भारत को एक सूत्र में बांधते हुए सनातन संस्कृति की जड़ों को मजबूत करने का कार्य किया है।

बता दें कि जयपुर प्रांत के 24 जिलों के महाविद्यालय विद्यार्थियों और तरुण व्यवसायियों के लिए आयोजित ये प्रशिक्षण वर्ग 21 मई 2026 को शुरू हुआ था। इसमें 316 शिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण पूर्ण किया। 37 शारीरिक शिक्षकों और 42 प्रबंधकों ने अपना योगदान दिया। वर्ग में अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर और अखिल भारतीय सह-प्रचारक प्रमुख अरुण जैन का प्रवास रहा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.