'केंद्र सरकार का रवैया तानाशाही वाला', सचिन पायलट का लाठीचार्ज को लेकर केंद्र पर बड़ा हमला, जानें क्या बोले?

Sachin Pilot on Neet paper Leak: कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट ने आज एक बार फिर नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री पर निशाना साधा। पायलट ने जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि नीट धांधली और युवाओं के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार का रवैया तानाशाही पूर्ण है। लाखों करोड़ों नौजवानों के सपनों को बर्बाद करने की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी कोई आतंकवादी नहीं है फिर भी उन्हें सड़क पर घसीटा। उन्होंने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि शांतिपूर्ण धरना देकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और आंदोलनरत छात्रों पर एफआईआर वापस लेने की मांग कर रहे थे, इसमें गलत क्या है? सरकार को छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने चाहिए। पायलट ने आगे कहा जो भी लोग इस सरकार की नीतियों के खिलाफ है हम उसके साथ है। इसमें कोई दल, विचारधारा और पार्टी की बात नहीं है।
देश में संकट पैदा हो जाएगा
पायलट ने कहा कि अभी बहुत समय राजनीति करने का है। आज हमें छात्रों के जख्मों पर मरहम लगाना है। युवाओं को विश्वास देना है। देश के नौजवानों का विश्वास अगर उठ गया तो देश में संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले इस बात को समझ नहीं रहे हैं। वे जान रहे हैं कि बस प्रचार करके, लोगों को जुमले देकर और हिंदू-मुस्लिम की बात करके लोगों के वोट बटोर लेंगे। यह ज्यादा लंबा चलने वाला नहीं है।
इस लिंक को शेयर करें

