सरस डेयरी प्लांट में घुसा अजगर, कर्मचारी को काटा! दूध की सुरक्षा पर उठे सवाल

Saras Dairy Banswara Python Bite: राजस्थान में आप जो सरस डेयरी का दूध पीते हैं, क्या वो पूरी तरह से सुरक्षित है? सवाल उठाना बनता है, क्योंकि हाल ही में बांसवाडा की सरस डेयरी में एक कर्मचारी को काम करने के दौरान ही एक अजगर ने पैर पर काट लिया। बाद में साथियों ने उसे बाल्टी में डाला और अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने कर्मचारी का इलाज किया।
बाल्टी में पकड़ा और ले गए हॉस्पिटल
घटना बुधवार 22 जुलाई की रात हुई, जब गिरीश बांसवाडा की सरस डेयरी में काम कर रहे थे। तभी तभी अचानक कहीं से एक सांप (अजगर) निकला और उनके पैर पर लिपट कर काट लिया। तेज दर्द के साथ जैसे ही गिरीश की नज़र सांप पर पड़ी, उन्होंने जोर से चीखते हुए अपने साथ काम कर रहे लोगों को बुलाया। सभी भागते हुए आए और तुरंत सांप को पकड़कर बाल्टी में डाल दिया। जहर हो फैलने से रोकने के लिए गिरीश ने खुद चुन्नी से घायल पैर पर पट्टी बांध ली। स्टाफ वाले गिरीश के साथ अजगर को भी बाल्टी में लेकर सीधे बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल पहुंच गए।
अस्पताल में भी मचा हडकंप
अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने डॉक्टरों से कहा- "इसने काट लिया है, जल्दी इलाज कर दो।" अजगर देखकर एक-बारगी अस्पताल स्टाफ में भी हड़कंप मच गया। डॉक्टरों ने तुरंत युवक का इलाज शुरू किया। डॉक्टर ने बताया कि गिरीश को एंटी वेनम इंजेक्शन, एंटी-बैक्टीरियल और कुछ अन्य ज़रूरी दवाइयां दी गयी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
सांप नहीं, बिना ज़हर का अजगर था
बाद में डॉक्टर और पशु विशेषज्ञ ने बताया कि गिरीश को काटने वाला सांप नहीं, बल्कि एक अजगर था। उस पर भी वह एक बच्चा था, यानी अभी तक अजगर अपने चरम पर नहीं पहुंचा था। अजगरों में बिलकुल भी ज़हर नहीं होता। वे अपने शिकार के इर्द-गिर्द लिपटकर उसका दम घोंटकर उसे मारते हैं। लेकिन फिर भी अजगर के काटने पर उसके मुंह और दांतों से घाव में इन्फेक्शन फैलने का खतरा रहता है।
राजस्थान की सबसे बड़ी डेयरी प्रोडक्ट सप्लाई कंपनी सरस के प्लांट में इस तरह खुले में अजगर का घुसना फ़ूड प्रोडक्ट्स के उत्पादन में लापरवाही और सुरक्षा की खामियों को फिर से सामने रख रहा है।
इस लिंक को शेयर करें

