होम/rajasthan/seva-bharti-rajasthan-documentary-launch-jaipur

स्वस्तिक भवन में सेवा भारती की डॉक्यूमेंटरी का विमोचन, RSS नेताओं ने की सेवा कार्यों की सराहना

स्वस्तिक भवन में सेवा भारती की डॉक्यूमेंटरी का विमोचन, RSS नेताओं ने की सेवा कार्यों की सराहना
राजस्थान
11 Jun 2026, 09:18 pm
रिपोर्टर : Dushyant

RSS Seva Bharti Samiti Rajasthan: बुधवार को जयपुर के स्वस्तिक भवन में सेवा भारती समिति राजस्थान द्वारा संचालित विभिन्न सेवा कार्यों को दर्शाते हुए एक विशेष डॉक्यूमेंटरी का विमोचन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल, क्षेत्र कार्यवाह जसवंत खत्री, क्षेत्र सहकार्यवाह गेंदालाल, जयपुर प्रांत संघचालक महेंद्रसिंह मग्गो तथा जोधपुर प्रांत संघचालक हरदयाल सिंह उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से मिलकर डॉक्यूमेंटरी का विमोचन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से सेवा भारती समिति समाज के वंचित, जरूरतमंद और निम्न आय वर्ग के लोगों की कई तरह से सेवा कर रही है। संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है।

डॉक्यूमेंटरी में सेवा सदन में संचालित पैथोलॉजी जांच एवं परामर्श केंद्र, कौशल विकास केंद्र तथा शिक्षा संबंधी गतिविधियों को दर्शाया गया है। पैथोलॉजी केंद्र में रियायती दरों पर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जबकि कौशल विकास केंद्र के ज़रिये युवाओं और महिलाओं को ड्राइविंग, कंप्यूटर, नर्सिंग सहायक, सिलाई एवं LED बनाने जैसे रोज़गार देने वाले काम के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सेवा भारती समिति लोगों को प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें अपना काम शुरू करने के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराने और सामान को बेचने में भी मदद करती है। इसके अलावा शाम के समय सेवाबस्ती के बच्चों के लिए नियमित ट्यूशन कक्षाएं भी चलाई जा रही हैं।

वक्ताओं ने कहा कि सेवा भारती के सभी कार्य और प्रकल्प निस्वार्थ भाव से चलते हैं और सामाजिक समरसता तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की तरफ अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से सेवा कार्यों में सहयोग करने और भाग लेने का भी अनुरोध किया।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.