होम/rajasthan/shri-sanwaliya-seth-temple-donation-count-july-2026

श्री सांवलिया सेठ मंदिर की दानपेटी खुली, पहले दिन ही निकले 10 करोड़ से ज्यादा, 150 लोग गिनने में लगे

श्री सांवलिया सेठ मंदिर की दानपेटी खुली, पहले दिन ही निकले 10 करोड़ से ज्यादा, 150 लोग गिनने में लगे
राजस्थान
14 Jul 2026, 04:17 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Shri Sanwaliya Seth Temple Donation Court: कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी यानि 13 जुलाई को श्री सांवलिया सेठ मंदिर की दानपेटी खोली गयी और एक पिछले महीने के चढ़ावे की गिनती शुरू की गयी। श्री सांवलिया सेठ की विशेष भोग आरती करने के बाद मंदिर मंडल के अध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य सदस्यों की मौजूदगी में दानपात्र खोला गया। दानपात्र से निकले नोटों के कट्टे भरकर मंदिर परिसर के सत्संग हॉल में ले जाए गए, जहाँ उनकी गिनती शुरू की गयी।

पहले दिन निकले करोड़ों रुपये

पहले दिन की गिनती में दानपेटी से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की गिनती हुई। मंदिर समिति के अनुसार, पहले दिन 10 करोड़ 11 लाख 83 हज़ार रुपये गिने गए। मंदिर अधिकारियों ने बताया कि पूरे चढ़ावे की गिनती के लिए 150 लोगों को काम पर लगाया गया है, जो एक हफ्ते तक नोटों की गिनती करेंगे।

आभूषणों, फॉरेन मनी और ऑनलाइन चढ़ावा बाकी

चढ़ावे में आई राशि इतनी ज्यादा बताई जा रही है कि फ़िलहाल सिर्फ नोट ही गिने जा रहे हैं। इसके बाद सिक्के, सोना और चांदी के बने ज़ेवरात, विदेशी मुद्रा और ऑनलाइन प्राप्त हुए सभी चढ़ावों का भी हिसाब किया जाएगा। इसमें 6 से 7 दिन का समय लगेगा, जिसके बाद ही मंदिर के कुल रुपये का हिसाब सामने आएगा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.