होम/rajasthan/sikar-bharat-gas-agency-warehouse-delivery-boy-self-burnt-to-death-in-shri-madhopur

Sikar: भारत गैस गोदाम के अंदर डिलिवरी ब्वॉय ने खुद को जिंदा जलाया, जलकर राख हो सकता था पूरा का पूरा गांव

Sikar: भारत गैस गोदाम के अंदर डिलिवरी ब्वॉय ने खुद को जिंदा जलाया, जलकर राख हो सकता था पूरा का पूरा गांव
राजस्थान
19 May 2026, 12:19 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Sikar: राजस्थान के सीकर से इस वक्त एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर आ रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। एक ऐसा खौफनाक मंजर, जिसे देखकर चश्मदीदों की रूह कांप गई। जिले के श्रीमाधोपुर में भारत गैस एजेंसी के गोदाम में एक डिलीवरी बॉय ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला लिया।

सिलेंडर डिलिवरी का काम करता था बाबूलाल यादव

ये घटना मंगलवार सुबह की ही है। श्रीमाधोपुर इलाके का मूंड़रु गांव में 'कूलवाल भारत गैस एजेंसी' के गोदाम में एक कर्मचारी बाबूलाल यादव, जो सिलेंडर डिलिवर करने का काम करता था, उसने खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा ली। लोग जब तक कुछ समझ पाते और गोदाम की तरफ दौड़ते, तब तक देर हो चुकी थी। बाबूलाल ने तब तक तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया था।

आत्मदाह की जगह रखे हुए थे सैकड़ों सिलेंडर

यह घटना सिर्फ एक सुसाइड नहीं है, बल्कि ये एक ऐसी बारूद के ढेर पर लगी आग थी जो पूरे गांव को राख कर सकती थी! जरा उस मंजर की कल्पना कीजिए, ये आत्मघाती कदम उस जगह उठाया गया, जहां गैस सिलेंडरों का अंबार लगा हुआ था। गनीमत यह रही कि जिस वक्त बाबूलाल ने इस आत्मघाती कदम को अंजाम दिया, उस वक्त गोदाम में ज्यादातर खाली सिलेंडर रखे हुए थे।

सोचिए, अगर वो सिलेंडर भरे होते? अगर आग की लपटें गैस से भरे सिलेंडरों तक पहुँच जातीं? तो वहाँ एक के बाद एक चेन-ब्लास्ट होते! एक ऐसा महाविस्फोट होता कि पूरा मूंड़रु गांव दहल जाता और ना जाने कितनी मासूम जानें चली जातीं। स्थानीय प्रशासन और दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर तुरंत आग पर काबू पाया, जिससे एक बहुत बड़ा और विनाशकारी हादसा होने से बाल-बाल टल गया।

परिजनों का आरोप- एजेंसी मालिक ने ही जालकर मारा

लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बाबूलाल ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया? वो क्या वजह थी जिसने एक डिलीवरी बॉय को मौत को गले लगाने पर मजबूर कर दिया? क्या ये कोई घरेलू विवाद था? या फिर गैस एजेंसी के मालिकों और कर्मचारियों के साथ कोई अंदरूनी रंजिश या प्रताड़ना का मामला?

इधर मृतक के परिजनों का कहना है कि बाबूलाल आत्महत्या नहीं कर सकता। एजेंसी के मालिक ने भी उसे जिंदा जलाकर मारा है। इस पूरे मामले पर श्रीमाधोपुर थानाधिकारी महेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और अब पुलिस, गैस एजेंसी के मालिकों, वहां काम करने वाले कर्मचारियों, और मृतक बाबूलाल के परिजनों से कड़ी पूछताछ करने जा रही है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.