होम/rajasthan/sirohi-hospital-doctors-demand-beer-police-medical-test-notice-issued

'बारिश का मौसम है... 10 बीयर लेकर आओ', मेडिकल कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों से डॉक्टरों ने की मांग, पीएमओ को नोटिस

'बारिश का मौसम है... 10 बीयर लेकर आओ', मेडिकल कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों से डॉक्टरों ने की मांग, पीएमओ को नोटिस
राजस्थान
05 Jul 2026, 04:23 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

Sirohi doctor beer demand: सिरोही से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर मासूमों की मेडिकल जांच कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों से डॉक्टरों ने बीयर की डिमांड कर दी। इसके बाद जब पुलिसकर्मियों ने जब बीयर लाने से मना किया तो चिकित्साकर्मियों ने बच्चों का मेडिकल करने से मना कर दिया और अगले दिन फिर से आने को कहा। अब इस मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पीएमओ और सीएमएचओ से रिपोर्ट तलब की है। पूरा मामला सिरोही के जिला हॉस्पिटल से जुड़ा है। अब विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के बाद सीएमएचओ में हड़कंप मचा हुआ है।

मामले को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सावित्री आनंद ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब 8 बजे कोतवाली थाना पुलिस, बाल कल्याण और विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों के साथ दो पीड़ितों को जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार पहले तो डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं थे।

मेडिकल करने से किया इनकार

इसके बाद जब डॉक्टर आए तो उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि बारिश का मौसम है... बीयर की 10 बोतल लेकर आओ। पुलिसकर्मियों ने इनकार करने पर मेडिकल जांच डॉक्टरों ने अधूरी छोड़ दी और सुबह आने को कहा। इस दौरान वह मौजूद कुछ स्टाफ नशे में था। इसके बाद मामला बाल कल्याण समिति के जरिए प्राधिकरण के सचिव तक पहुंचा। उन्होंने मामले में पीएमओ डॉ. वीरेंद्र महात्मा और सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी को तलब किया और रिपोर्ट मांगी। मामले में पीएमओ ने जांच समिति का गठन किया है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.