होम/rajasthan/spicejet-pilot-leaves-plane-after-duty-hours-passengers-stranded-at-jaipur-airport

ड्यूटी टाइम पूरा होते ही प्लेन छोड़कर निकले पायलट! सैकड़ों यात्री बीच में ही फंसे

ड्यूटी टाइम पूरा होते ही प्लेन छोड़कर निकले पायलट! सैकड़ों यात्री बीच में ही फंसे
राजस्थान
10 Jun 2026, 01:56 pm
रिपोर्टर : Dushyant

SpiceJet Pilot Leaves Plane: ऑफिस का टाइम पूरा होते ही घर भागने की जल्दी किसे नहीं होती। हर इन्सान घडी के पूरे होते ही अपना सामान समेटकर निकल लेता है। लेकिन कभी-कभी ये चीज़ दूसरों के लिए भारी मुसीबत बन जाती है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहाँ एरोप्लेन के पायलट अपना ड्यूटी का टाइम पूरा होते ही प्लेन छोड़ कर चले गए। ऐसी वजह से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट की एक इंटरनेशनल प्लेन SG-5106 दुबई से दिल्ली आ रही थी, लेकिन दिल्ली में मौसम बिगड़ने और लैंडिंग के लिए सही कंडीशन नहीं होने की वजह से फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर डाइवर्ट कर दिया। यह फ्लाइट रात के करीब 8 बजे जयपुर लैंड हुई।

जयपुर में उतरने के बाद यात्रियों को उम्मीद थी कि जैसे ही दिल्ली में मौसम साफ़ हो जाएगा, वैसे ही फ्लाइट वापस से दिल्ली को रवाना कर दी जाएगी। लेकिन इसी बीच प्लेन के पूरे क्रू का ड्यूटी टाइम पूरा हो गया। एयरोप्लेन कर्मियों के नियम और ड्यूटी टाइम लिमिटेशन की वजह से पायलट्स ने प्लेन उड़ाने से मना कर दिया और फ्लाइट छोड़ कर चले गए।

स्थिति को सँभालने के लिए एयरलाइन स्टाफ ने यात्रियों को एयरपोर्ट के अराइवल हॉल में बैठाया। अचानक हुई इस स्थिति से देर रात तक पैसेंजर्स एयरपोर्ट पर ही अटके रहे और उन्हें घंटों इंतज़ार करना पड़ा, जिससे उनमें काफी नाराज़गी फैल गयी।

बड़ी दिक्कत ये भी रही कि लगभग उसी वक़्त इंडिगो की भी अगरतला से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6E-6504 को भी ख़राब मौसम के चलते जयपुर डाइवर्ट करना पड़ा। साथ ही, अलायन्स एयर की फ्लाइट 9I-834 जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन टेकऑफ से पहले दिल्ली एयर ट्रैफिक कण्ट्रोल से क्लीयरेंस नहीं मिला, जिस वजह से प्लेन को रनवे से ही वापस घुमा दिया गया।

एक साथ तीन-तीन फ्लाइट के यात्रियों का बोझ पड़ने से एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ लग गयी, जिनको सँभालने के लिए एयरलाइन स्टाफ को व्यवस्था करने में मशक्कत करनी पड़ी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.