होम/rajasthan/suresh-dhaka-father-gravel-mining-lease-cancellation-rajasthan

सुरेश ढाका के पिता की 20 करोड़ की बजरी लीज होगी निरस्त, माइनिंग विभाग का बड़ा एक्शन

सुरेश ढाका के पिता की 20 करोड़ की बजरी लीज होगी निरस्त, माइनिंग विभाग का बड़ा एक्शन
राजस्थान
16 Jul 2026, 07:13 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

Suresh Dhaka father mining lease: राजस्थान में पेपर लीक का मुख्य आरोपी सुरेश ढाका के पिता को मिली बजरी लीज पर बड़ा एक्शन हुआ है। खान विभाग की विजिलेंस और स्थानीय टीम ने एक्शन लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दें कि सुरेश ढाका के पिता की यह लीज ब्यावर जिले की रायपुर तहसील के मेसिया गांव में संचालित हो रही थी। जानकारी के अनुसार जैतारण के सहायक खान अभियंता ने जब माइनिंग साइट का औचक निरीक्षण किया तो वहां पर नियमों के उल्लंघन और वित्तीय एवं पर्यावरणीय अनियमितताएं सामने आई।

अधिकारियों ने बताया कि यदि कंपनी की ओर से तय समय सीमा के अंदर जवाब नहीं मिलता है तो बजरी लीज को पूरी तरह से निरस्त किया जाएगा। खान विभाग की टीम को जमीनी निरीक्षण के दौरान कई कमियां मिली। जैसे अलग-अलग स्थानों पर बजरी खनन के बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए थे जिसमें पानी भरा था ऐसे में यह नियमों का सीधा उल्लंघन है। इसके अलावा किसी भी खनन क्षेत्र में सीमाओं को स्पष्ट करने के लिए वैध सीमा स्तंभ होने जरूरी है। ताकि वैध सीमा क्षेत्र के बाहर माइनिंग ना हो।

2024 में निकला था ई-टेंडर

पर्यावरण और नदी तंत्र को बचाने के लिए खनन की अधिकतम गहराई 1.5 मीटर ही होनी चाहिए। लेकिन खनन 1.5 मीटर से अधिक गहराई तक किया गया था। इसके अलावा माइनिंग एरिया और स्टॉक की गणना की गई तो वहां से कुल 89014 टन बजरी अधिक निकाली जा चुकी थी। बता दें कि साल 2024 में बजरी खनन के लिए ई-टेंडर जारी किया गया था। इसमें सुरेश ढाका के पिता मांगीलाल ढाका ने 20 करोड़ की बोली लगाकर ठेका हासिल किया था। दिसंबर 2025 में ढाका को 5 साल की लीज मिली। इसके बाद कुछ महीने पहले ही यहां पर खनन का काम शुरू हुआ था।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.