होम/rajasthan/tonk-trader-brutally-murdered-with-knife-inside-shop-money-dispute

टोंक के व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या, खुद की दुकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

टोंक के व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या, खुद की दुकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
राजस्थान
20 Jun 2026, 02:42 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Tonk trader murdered inside shop: टोंक में एक व्यापारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। उनका कान भी कटा हुआ मिला। व्यापारी का शव उनकी ही दुकान की पहली मंजिल पर शुक्रवार रात को करीब 3 बजे मिला। मामला टोंक शहर के कोतवाली थाने का है। परिवार ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कराया है। वहीं मृतक व्यापारी के भाई ने कहा कि शव बुरी हालत में मिला है। ऐसे तो कोई किसी जानवर को भी नहीं मारता है।

मामले में टोंक कोतवाली के सीआई भंवरलाल वैष्णव ने बताया कि देर रात व्यापारी का शव मिलने की सूचना मिली थी। गर्ग सवाई माधोपुर रोड के पास पार्क प्लाजा में रहते थे। वहीं शहर में बड़ा कुआं के पास मोतीबाग रोड में उनकी एक दुकान है। कोतवाली में दर्ज कराए गए मामले के अनुसार व्यापारी के भाई ने बताया कि पवन शुक्रवार देर रात घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी ने दुकान में काम करने वाले लड़के को फोन किया। तो उसने जानकारी दी कि भाई साहब मैं तो घर पर आ गया लेकिन भाई साहब तो दुकान पर ही रुक गए थे।

पैसों के लेनदेन में हत्या का अंदेशा

फोन आने के बाद दुकान में काम करने वाला लड़का रात को फिर से दुकान पहुंचा तो दुकान की पहली मंजिल पर खून से सनी लाश मिली। व्यापारी के भाई ने बताया कि जब हमने भाई का शव देखा तो उसके सिर के पिछले हिस्से और आगे की तरफ चाकू लगे थे। इसके अलावा उनका कान भी कटा हुआ था। सीने और कंधे पर भी चाकू के निशान थे। व्यापारी के भाई गोपाल ने बताया कि हमें पैसों के लेनदेन के मामले में हत्या का अंदेशा है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.