अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो को विदा करने नहीं पहुंचा कोई मंत्री-अफसर, पत्नी जेनेट ने की खरीदारी

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो मंगलवार सुबह विशेष विमान से दिल्ली लौट गए। इस दौरान रूबियो को विदा करने के लिए कोई मंत्री, सीनियर अफसर एयरपोर्ट पर मौजूद नहीं था। इस दौरान केवल प्रोटोकाॅल अफसर ही एयरपोर्ट उनको विदा करने आए। इस मामले को लेकर जयपुर के कलेक्टर संदेश नायक ने कहा कि राज्य में आने वाले विदेशी मंत्रियों के आधिकारिक और प्रोटोकाॅल का जिम्मा राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग व प्रोटोकाॅल विंग का होता है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर सिर्फ पीएम, सीएम और वाइस प्रेसिडेट जैसे उच्च स्तर के अतिथियों के आगमन और विदाई के लिए मौजूद रहते हैं।
दिल्ली लौटने से पहले रूबियो और उनकी पत्नी जेनेट ने जयपुर में शाॅपिंग भी की। उन्होंने रामबाग सर्किल पर स्थित एक दुकान पहुंचे। यहां पर उन्होंने पारंपरिक कारपेट, हैंडलूम उत्पादों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान रूबियो और उनकी पत्नी ने शिल्प उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।
बता दें कि दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर रूबियो ने सपोर्ट स्टाफ के साथ फोटो खिंचवाई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यात्रा में सहयोग करने और साथ देने के लिए धन्यवाद भी कहा। गौरतलब है कि मार्को रूबियो इससे पहले सोमवार दोपहर को विशेष विमान से जयपुर पहुंचे थे। इसके बाद वे आमेर महल देखने के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने बहुत करीब से हर चीज के बारे में जानकारी ली।
ये भी पढ़ेंः आमेर महल को देखकर क्या बोले अमरीकी विदेश मंत्री? 24 थाना क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
ये भी पढ़ेंः ये कैसे शिक्षा मंत्री! अर्थी निकालने वाले शिक्षकों पर मामला दर्ज, शिक्षक संघ ने जताया विरोध
इस लिंक को शेयर करें

