होम/rajasthan/vadodara-bus-truck-collision-seven-dead-five-from-rajasthan

वडोदरा में बस और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत, इनमें 5 राजस्थान के रहने वाले, 25 यात्री घायल

वडोदरा में बस और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत, इनमें 5 राजस्थान के रहने वाले, 25 यात्री घायल
राजस्थान
17 Jun 2026, 02:39 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Vadodara Bus Accident: गुजरात के वडोदरा से दुखदायी खबर सामने आई है। यहां बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 राजस्थान के डुंगरपुर और बांसवाड़ा के रहने वाले थे। हादसे में 25 से अधिक यात्री घायल हुए है। हादसा वडोदरा-हालोल रोड पर कोटंबी गांव के पास हुआ। यहां पर बस की ट्रक से टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार बस बांसवाड़ा से परतापुर और सागवाड़ा होते हुए सूरत जा रही थी। उसमें करीब 45 यात्री सवार थे।

स्थानीय लोगों की मानें तो बस जब सुबह कोटंबी गांव के पास पहुंची तो वह आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर के कारण बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों और घायलों को एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं घायलों को फिलहाल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

मृतकों में पिंकी भाटिया निवासी सागवाड़ा, महेश कुमार निवासी घंबोला, विनोद नरेश निवासी सागवाड़ा, मुकेश जीवाजी निवासी गलियापुर और प्रीत हितेश भाटिया निवासी सागवाड़ा के रूप में हुई है। हादसे को लेकर सीएम भजनलाल ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गुजरात के वडोदरा में हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार दुखद है। अधिकारियों को स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए हैं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवगंत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ लाभ दें।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.