पश्चिमी राजस्थान में आज भी लू का येलो अलर्ट, 6 जिलों में बारिश की संभावना, जानें मौसम का पूरा हाल

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कल बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी से काफी मुश्किल हुई। कामकाजी लोग और मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी हुई। सुबह 8 बजे के बाद ही लू के गर्म थपेड़ों ने हाल बेहाल कर दिया। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 6 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। ये जिले धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक और अलवर शामिल हैं। वहीं गुरुवार को प्रदेश के पूर्वी जिलों यानी भरतपुर और धौलपुर में आंधी चलने के साथ ही बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि पश्चिमी राजस्थान ने गर्म लू के थपेड़ों से लोगों को काफी परेशानी हुई। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में पारा 43 डिग्री को पार कर गया।
जैसलमेर रहा सबसे गर्म
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के सभी जिलों में तेज गर्मी रही। इन शहरों का अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच रिकाॅर्ड किया गया। गुरुवार को सरहदी जिला जैसलमेर सबसे अधिक गर्म रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। इसके अलावा बाड़मेर में 44.2 डिग्री, बीकानेर में 43 डिग्री, नागौर में 42.2 डिग्री, जोधपुर में 41.9 डिग्री, कोटा में 41.2 डिग्री, लूणकरणसर में 41.4 डिग्री, चूरू में 40.8 डिग्री और जालोर में 40.6 डिग्री तापमान रिकाॅर्ड किया गया।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान वालों अब लू के लिए हो जाओ तैयार, IMD का हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट, पढ़ें मौसम का पूरा हाल
जयपुर में चली धूलभरी आंधी
वहीं मौसम विभाग ने आज जोधपुर, जैसलमेर, फलोदी और बाड़मेर में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 10 मई को जैसलमेर और जोधपुर में येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 11 मई को जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर और गंगानगर में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजधानी जयपुर में गुरुवार शाम को धूलभरी आंधी चली इससे मौसम थोड़ा खुशगवार हो गया। हालांकि दिन में तेज धूप थी लेकिन हवा गर्म नहीं थी ऐसे में लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
ये भी पढ़ेंः JJM घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई से राजस्थान की राजनीति में हलचल
इस लिंक को शेयर करें

