होम/religion/aaj-ka-rashifal-09-june-2026-daily-horoscope

Daily Rashifal 09 June 2026: आज इन राशियों को करियर में मिलेगी तरक्की! मेष से मीन तक जानें आपका दिन

Daily Rashifal 09 June 2026: आज इन राशियों को करियर में मिलेगी तरक्की! मेष से मीन तक जानें आपका दिन
धर्म
08 Jun 2026, 09:28 pm
रिपोर्टर : Dushyant

हर बदलता दिन आपके जीवन में भी कई परिवर्तन लेकर आता है। राशिफल आपको आपके दिन के लिए स्वास्थ्य, करियर, धन लाभ, निवेश, प्रेम सम्बन्ध आदि विषयों का एक पूर्व ज्ञान देता है, जिसके आधार पर आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं। आइये जानते हैं कि आज आपके जीवन में क्या विशेष होने वाला है।

आज का राशिफल (Daily Rashifal 09 June 2026)

मेष: आज आपको अपने काम में किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। बिज़नेस में नयी डील करने से पहले पूरी जाँच-परख कर लें। घर में उत्सव का माहौल बनेगा। भावनाओं को नियंत्रण में रखें और बड़े फैसले लेने वक़्त शांत रहें। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें।

वृषभ: आज आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। अटका हुआ पैसा अचानक वापस आने के योग हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी, लेकिन ईर्ष्या करने वाले सहकर्मियों से दूरी बनाकर रखें। मौसमी सिरदर्द हो सकता है। पुराने मामलों में स्पष्टता आने से विवाद शांत होंगे।

मिथुन: आज योजनाओं को लेकर ज्यादा भावुक हो सकते हैं, जिससे व्यावहारिक फैसले लेने में दिक्कत आएगी। दफ्तर में नई चुनौतियां मिलेंगी, जो आपकी क्षमता को परखेंगी। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। नयी नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

कर्क: आज का दिन नयी शुरुआत के लिए अच्छा है। वाणी पर संयम रखें, वरना परिवार में अनबन हो सकती है। अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। विद्यार्थियों को पुरानी गलतियाँ सुधारने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके सामने आएँगे।

सिंह: आज का दिन नई ऊर्जा से भरा रहेगा। मार्केटिंग या सेल्स से जुड़े लोगों को कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हाथ लग सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत को लेकर सावधान रहें और निवेश से जुड़े मामलों में समझदारी से काम लें।

कन्या: करियर के मामले में आज आपको अपनी प्राथमिकताओं को तय करना होगा। एक साथ कई कामों में हाथ डालने से बचें। व्यापार में मंदी आज कम हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें और बाहर के तले-भुने खाने से परहेज करें। दूसरों की बातों में आने से बचें।

तुला: आज आपका झुकाव विशेष ज्ञान, गुप्त विद्या या फिर फिलोसफी की तरफ बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पैसों के मामले में आज हाथ थोड़ा तंग रह सकता है, इसलिए गैर-जरूरी खर्चों पर लगाम लगाएं।

वृश्चिक: दिन की शुरुआत थोड़ी आलस्य भरी रहेगी, लेकिन बाद में काम काफी बढ़ जाएगा। भाइयों या मित्रों के साथ मिलकर किया गया निवेश आज अच्छा रिटर्न दे सकता है। साथी की बातों को नजरअंदाज न करें। मित्रों का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आगे बढ़ेंगे।

धनु: आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में केन्द्रित करने की ज़रुरत है। पार्टनरशिप बिजनेस वाले व्यक्ति सफाई से काम करें। आज जरा सी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सही सलाह मिलेगी। बड़े लक्ष्यों पर ध्यान रखें।

मकर: आज कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। रुका हुआ प्रमोशन या इंक्रीमेंट का रास्ता साफ हो सकता है। सेहत को लेकर पुरानी तकलीफों से निजात मिलेगी। पुराने कर्ज आज ख़त्म हो सकते हैं। नेटवर्क के ज़रिये बने नये संपर्क फायदेमंद रहेंगे।

कुंभ: आज पारिवारिक और आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखने की ज़रुरत होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और दूसरों से सामंजस्य रखें। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को ज़रूरी सूचना मिलेगी।

मीन: आज आपको ऑफिस और परिवार के बीच संतुलन बनाने में दिक्कत हो सकती है। सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च बढेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और अटके हुए काम पूरे होंगे। काम से जुडी यात्रा आपके दृष्टिकोण को बदल सकती है। भावनाओं में उतार-चढाव रह सकता है, इसलिए मन को शांत रखें।

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मार्गदर्शन है, जो विश्वसनीय स्रोतों से लिया गया है। व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर परिणाम भिन्न हो सकते हैं। सकारात्मक रहें, अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें और दिन का लाभ उठाएं।

.

.

.

विशेष: समस्त जानकारी और तथ्य अनुभवी ज्योतिषियों से लिए गए हैं। भारत रफ़्तार किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता। न ही किसी प्रकार की क्षति या हानि के लिए ज़िम्मेदार है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.