भारत की बॉक्सर बेटियों का कॉमनवेल्थ में धमाका! आधे घंटे में जीते लगातार 2 Gold Medal

Two more Gold Medals for India in Commonwealth Games 2026: स्कॉटलैंड में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दसवें दिन भारत की महिला बॉक्सर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैक-टू-बैक दो गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए। सबसे पहले प्रीति पवार (Preeti Pawar) ने महिला बॉक्सिंग 54 किग्रा केटेगरी के फाइनल में कनाडा की स्कार्लेट डेलगाडो को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता और इसके कुछ मिनट बाद ही जैस्मिन लांबोरिया (Jasmine Lamboria) ने बॉक्सिंग 57 किग्रा केटेगरी के फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकाएला वॉल्स को 5-0 से हराकर भारत के नाम सातवें गोल्ड पर अपना कब्ज़ा कर लिया। इन दो नए मेडल्स के साथ अब तक भारत के पास कुल 7 गोल्ड मेडल हो चुके हैं। इसी के साथ, 13 सिल्वर मेडल और 7 ब्रॉन्ज मिलाकर कुल मेडल 27 हो गए हैं।
प्रीति पवार ने पूरे 10-10 पॉइंट से तीनों राउंड जीतकर 5-0 से मैच और मेडल अपने नाम किया। वहीं, दूसरी तरफ जैस्मिन महिला बॉक्सिंग में 57 किग्रा केटेगरी में फिलहाल ग्लोबल लेवल पर नंबर-1 रैंकिंग वाली प्लेयर हैं। दोनों ही बॉक्सर पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुकी हैं।
भारत की बॉक्सिंग टीम ने दिन की शुरुआत में ही दो गोल्ड जोड़कर मेडल शीट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अब मेडल चार्ट में भारत छठीं रैंक पर आ चुका है। शाम तक और भी कई भारतीय बॉक्सर फाइनल में उतरेंगे।
इस लिंक को शेयर करें

