भारत को मिला दूसरा Gold! कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा की बेटी ने रचा नया इतिहास, सिल्वर मेडल भी 5 हुए

Commonwealth Games 2026: स्कॉटलैंड में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के छठें दिन भारत ने दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। हरियाणा की शर्मिला धनखड़ ने फीमेल पैरा शॉट पुट एफ-57 इवेंट में 9.81 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ, इसी इवेंट में शिल्पा के. शायला ने भी तीसरी पोजीशन हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। शायला ने गेम में 7.26 मीटर का थ्रो किया था। शर्मीला से पहले वेट लिफ्टर मीराबाई चानू ने रविवार को भारत का पहला गोल्ड जीता था।
5 सिल्वर मेडल किये खाते में
इन 2 गोल्ड मेडल के अलावा भारत ने अब तक 5 सिल्वर मेडल और 3 ब्रॉन्ज जीत चुका है। पुरुष हाई जंप में सर्वेश कुशारे ने 2.25 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल हासिल किया। पुरुष वेटलिफ्टिंग में अजय बाबू वल्लुरी ने 79 Kg केटेगरी, राजा मुथुपंडी ने 65 Kg केटेगरी और ऋषिकांत सिंह चानमबम ने 60 Kg केटेगरी में और महिला वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी देवी ने 53 Kg केटेगरी में शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल हासिल किया। अजय बाबू सिर्फ एक किलो के फर्क से गोल्ड मेडल हासिल करने से चूक गए।
3 ब्रॉन्ज मेडल भी जीते
ब्रॉन्ज मेडल पाने वालों में तीन नाम है। बिंदियारानी देवी ने महिला वेटलिफ्टिंग 58 किग्रा वर्ग में, झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग पुरुष हैवीवेट में और शिल्पा शायला ने महिला शॉटपुट F57 केटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। F-57 केटेगरी में उन पैरा एथलीट्स को लिया जाता है, जिनका कमर से नीचे का हिस्सा प्रभावित या सही से काम नहीं करता या फिर मसल्स कमज़ोर रह जाती हैं।
इन मेडलों के साथ भारत के कुल 10 मेडल हो गए हैं और टीम आठवें स्थान पर है।
इस लिंक को शेयर करें

