होम/sports/india-first-medal-commonwealth-games-2026-jhandu-kumar-bronze

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का खाता खुला, झंडू कुमार ने पैरा-पावरलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का खाता खुला, झंडू कुमार ने पैरा-पावरलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल
खेल
25 Jul 2026, 03:06 pm
रिपोर्टर : Dushyant

India won medal in Commonwealth Games 2026: 23 जुलाई से स्कॉटलैंड में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत हो चुकी है और 24 जुलाई को भारत ने पहला मेडल अपने नाम दर्ज कर लिया है। पैरा-पावरलिफ्टिंग (Para-Powerlifting) में बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार (Jhandu Kumar) ने पुरुष हेवीवेट केटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) जीता। उन्होंने 190 किलोग्राम की बेस्ट लिफ्ट के साथ 130.9 पॉइंट्स हासिल किए और ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके साथ ही, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को सेमी-फाइनल्स में bye मिलने की वजह से उनका भी बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो चुका है।

झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

झंडू ने पहली कोशिश में 181 किग्रा और दूसरे में 190 किग्रा वजन उठाया। गेम में नाइजीरिया के रिलुवान इदरीस ने गोल्ड और इंग्लैंड के मैथ्यू हार्डिंग ने सिल्वर जीता।

ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले झंडू पोलियो से प्रभावित हैं। उनके पैरों में जोर नहीं है और वे व्हीलचेयर के सहारे चलते हैं। झंडू ने अपनी शुरुआत में सब्जियां बेचीं और बाद में ई-रिक्शा भी चलाया था। उसी रिक्शा को बेचकर कुछ पैसे जुटाए और सहारा लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स तक पहुंचे।

बॉक्सिंग में आगे बढ़ रहे जादूमणि

इसके अलावा, बॉक्सिंग में जादुमणि सिंह ने Male 55 Kg केटेगरी में स्कॉटलैंड के आरोन कुलेन को 5-0 से हराकर राउंड ऑफ-16 में अपनी जगह बना ली है, लेकिन अभी मेडल जीतने में कम से कम 2 और गेम जीतने होंगे। लॉन बोल्स में पुतुल सोनोवाल ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

फीमेल बॉक्सिंग में भी एक मेडल पक्का

बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को फीमेल बॉक्सिंग 75 Kg केटेगरी में सेमी-फाइनल्स में खिलाडी की कमी के चलते bye मिली है, जिससे भारत का एक और ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो चुका है। लेकिन अभी गेम ऑफिशियल्स ने इसे कन्फर्म नहीं किया है क्योंकि लवलीना का सेमी-फाइनल का मुकाबला बाकी है। इसका फैसला आने पर ही आगे गेम खेलने या ब्रॉन्ज को कन्फर्म किया जाएगा।

किसने जीते सबसे ज्यादा मेडल

अब तक सबसे ज्यादा मेडल्स ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज – कुल 10 मेडल ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। 3 गोल्ड और 3 सिल्वर – कुल 6 मेडल्स के साथ नाइजीरिया दूसरे नंबर पर और 2 गोल्ड और 2 सिल्वर के साथ स्कॉटलैंड तीसरे नंबर पर है।

.

इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिर्फ 10 खेल शामिल हैं। करीब 3,000 खिलाड़ी 74 देशों से हिस्सा ले रहे हैं। भारत से भी 124 लोगों की टीम एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, जिम्नास्टिक्स, स्विमिंग और पैरा खेलों में मुकाबला कर रही है। तीसरे दिन जिम्नास्टिक्स, बॉक्सिंग और स्विमिंग में 9 गोल्ड मेडल इवेंट्स होंगे।

भारत के खिलाडी अब और मेडल की उम्मीद के साथ आगे बढ़ रहे हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.