होम/sports/virat-kohli-picks-rcb-all-time-xi-opens-with-chris-gayle-ab-de-villiers-kl-rahul-2026

विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल-टाइम इलेवन, खुद ओपनर बने, एबी डिविलियर्स तीसरे नंबर पर, लेकिन कैप्टन नहीं चुना - देखिए पूरी टीम

विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल-टाइम इलेवन, खुद ओपनर बने, एबी डिविलियर्स तीसरे नंबर पर, लेकिन कैप्टन नहीं चुना - देखिए पूरी टीम
Latest News
16 Mar 2026, 09:18 pm
रिपोर्टर :

Virat Kohli RCB All Time XI: IPL 2026 की तैयारियों के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सुपर बैट्समैन विराट कोहली ने अपनी टीम की ऑल टाइम इलेवन चुन ली है। कोहली ने इस लिस्ट में खुद को भी रखा और ओपनिंग स्पॉट की जगह ली। RCB की ओर से एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें किंग कोहली ने अपनी पसंद के खिलाड़ियों और लाइनअप के बारे में बताया है।

ओपनिंग पर खुद और........

कोहली ने ओपनिंग जोड़ी के स्पॉट्स के लिए सबसे पहले क्रिस गेल के साथ खुदको रखा। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से RCB के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, इसलिए खुद को ओपनिंग पर रखा है। तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स को रखा।

मिडल ऑर्डर पर रखा राहुल और.....

मिडल ऑर्डर के लिए चौथे स्थान पर के.एल. राहुल और पांचवें स्पॉट पर रजत पाटीदार को चुना। कोहली ने पाटीदार और उनकी स्पिन खेलने की तारीफ भी की। रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने 2025 सीजन भी जीता था। छठे नंबर पर बैट्समैन और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को जगह दी।

बोलिंग के लिए 4 बॉलर्स को चुनते हुए सातवां स्पॉट हर्षल पटेल, अनिल कुंबले को आठवें पर, मिचेल स्टार्क नवें और डेल स्टेन (10) और युजवेंद्र चहल (11) को शामिल किया। टीम में कुल चार विदेशी खिलाड़ी हैं।

खास बात यह है कि कोहली ने इस इलेवन के लिए किसी खिलाड़ी को कैप्टन नहीं चुना। वीडियो आईपीएल 2025 के शुरू में रिकॉर्ड किया गया था, जो अब फैंस के लिए जारी किया गया है। यह सिलेक्शन आरसीबी के 'बोल्ड डायरी' सीरीज का हिस्सा है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.