भारत में पहली फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकल लॉन्च! हीरो की Splendor+ और HF Deluxe अब E-85 पर भी दौड़ेगी

Hero MotoCorp Flex Fuel Bike: भारत में देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकल्स लॉन्च हो गयी है। Hero MotoCorp ने अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के दो नए मॉडल मार्केट में लॉन्च किये हैं। कंपनी ने अपनी दो बाइक Splendor+ और HF Deluxe के नए फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल बाजार में उतारे हैं। ये दोनों मॉडल E20 से लेकर E85 तक के इथेनॉल ब्लेंड फ्यूल पर चल सकतीं हैं।
क्या होता है फ्लेक्स फ्यूल मॉडल (What is Flex Fuel Model Vehicle)
फ्लेक्स फ्यूल मॉडल ऐसे इंजन वाली गाड़ी होती है, जो कई तरह के फ्यूल वैरिएंट पर चल सकती है। ये गाड़ियाँ अलग अलग तरह के फ्यूल का इस्तेमाल काफी बेहतरीन तरीके से कर सकती है, जिससे इंजन पर भी ज्यादा लोड नहीं पड़ता और इंजन को कोई नुकसान नहीं होता।
हीरो के ये दोनों मॉडल E-20 से लेकर E-85 फ्यूल वैरिएंट पर भी आसानी चल सकते हैं। इन गाड़ियों से टॉक्सिक गैस एमिशन भी काफी हद तक गिर जाता है। साथ ही, इंजन को बेहतर कम्प्रेशन रेशियो, टॉर्क और पॉवर बूस्ट मिलता है।
क्या है गाडी की कीमत
कंपनी ने फ्लेक्स-फ्यूल Splendor+ की एक्स-शोरूम कीमत 82,710 रुपये रखी है, जबकि HF Deluxe फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल 72,792 रुपये में उपलब्ध होगी। दोनों मॉडल जुलाई 2026 से मार्केट में आना शुरू हो जाएँगे। शुरुआत दिल्ली और महाराष्ट्र के कुछ शहरों से होगी। बाद में इन्हें देशभर में उपलब्ध कराया जाएगा।
Hero MotoCorp ने इन मोटरसाइकिलों के 97.2cc सिंगल-सिलेंडर इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। हालांकि, नए फ्यूल के हिसाब से ECU कैलिब्रेशन और फ्यूल सिस्टम को पूरी तरह से अपग्रेड कर दिया है। बाइक में नया फ्यूल पंप और एडिशनल फ्यूल फिल्टर भी लगाया गया है।
हीरो ने मोटरसाइकिल मार्केट में गेम पलट दिया है। जल्द ही भारत की सड़कों पर फ्लेक्स-फ्यूल का तूफान आने वाला है।
इस लिंक को शेयर करें

