Gold Silver Rate: सोना रहा स्थिर तो चांदी ने लगाई छलांग, जानिए क्या हैं ताजा भाव

Gold Silver Rate Today: देश के सराफा बाजार में आज सोने की कीमतों में खास बदलाव नहीं दिखा। जबकि चांदी एक बार फिर महंगी होती नजर आई। राष्ट्रीय स्तर पर 24 कैरेट सोना लगभग स्थिर है, वहीं राजस्थान—खासकर जयपुर—में चांदी ने आज फिर छलांग लगाई है।
भारत में सोना (24 कैरेट) 15,037 रुपए प्रति ग्राम है तो वहीं 22 कैरेट का भाव 13,784 रुपए प्रति ग्राम रहा। इसके अलावा चांदी 255 रुपए प्रति ग्राम है। प्रति किलो इसका भाव 2,55,100 रुपए चढ़ा है। देशभर में भाव लगभग कल जैसा ही रहा। सोना पिछले एक हफ्ते से सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी में हल्की बढ़त बनी हुई है।
राजस्थान और जयपुर में सोना-चांदी के रेट
जयपुर के सर्राफा बाजार में 2 मई को 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए गिरकर 1,50,420 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए गिरकर 1,37,990 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। लेकिन स्थानीय बाजारों में आज 500–800 रुपये की बढ़त देखी जा रही है।
जयपुर में आज चांदी के रेट में तेजी साफ तौर पर दिखी। चांदी 100 रुपए बढ़कर 2,55,100 रुपए प्रति किलो हुई है। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की मजबूत स्थिति और स्थानीय मांग के चलते बॉयइंग प्रेशर बना हुआ है। वहीं सोना स्थिरता के साथ ट्रेड कर रहा है।
बाजार का मूवमेंट क्या कहता है?
डॉलर-रुपया के एक्सचेंज रेट में स्थिरता के चलते सोने पर बड़ा असर नहीं दिखा। लेकिन चांदी में औद्योगिक मांग बढ़ने से दाम मजबूत चल रहे हैं। अगले 24–48 घंटे में कीमतों में हलचल देखने की संभावना बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- 1 मई से महंगा हो गया LPG गैस सिलेंडर, गरीबों के 5 किलो सिलेंडर के भी बढ़ा दिए दाम, जानिए
इस लिंक को शेयर करें

