होम/trending-news/pulwama-mastermind-hamza-burhan-killed-in-pok-lawrence-gang-claims-responsibility

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान PoK में ढेर! लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान PoK में ढेर! लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी
Trending News
21 May 2026, 06:42 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Pulwama Attack Mastermind Hamza Burhan Killed: 2019 में हुए पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकवादी हमजा बुरहान को PoK में दिनदहाड़े कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून कर उसकी हत्या कर दी। हमजा बुरहान जैसे ही PoK के मुज़फ्फराबाद के AIMS कॉलेज से बाहर निकला, तुरंत बाहर घात लगाए बैठे व्यक्तियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक, अर्जुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान पुलवामा के रत्नीपोरा का रहने वाला था और अल बद्र नाम के आतंकी ग्रुप से जुड़ा हुआ था। वह पुलवामा से पाकिस्तान गया और वहां जाकर न सिर्फ आतंकी, बल्कि आतंकवादियों का कमांडर बन गया। वह ग्रुप में लड़कों को जोड़ने और फंडिंग जुटाने का काम करता था। पुलवामा हमले के अलावा भी भारत में कई हमलों और आतंकी गतिविधियों में भी हमजा का हाथ था। इन सब जे चलते अप्रैल 2022 में भारत सरकार ने इसे UAPA के तहत आतंकी घोषित किया था।

21 मई को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हमज़ा की हत्या कर दी। और हत्या के कुछ घंटे में ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की ज़िम्मेदारी ली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े टायसन बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हमज़ा की हत्या करने का दावा किया और इसकी ज़िम्मेदारी लॉरेंस गैंग पर ली।

टायसन ने पोस्ट करते हुए लिखा “आज पाकिस्तान में हमजा बुहरान की छाती में burst लगे हैं. ये मैंने Tyson Bishnoi और DC_Group ने अपने बड़े भाई Lawrence Bishnoi और हमारे ग्रुप के सहयोग से देश का पुलवामा हमले का बदला लिया है. मैं जितने भी पाकिस्तान में छुपे आतंकवादी और नशे के तस्कर हैं, जो drones के जरिए हमारे देश में नशा भेजते हैं, सबको खत्म करके दिखाऊंगा.”

साथ ही कहा – “जो-जो भी मेरे देश के दुश्मन हैं या उनका साथ दे रहे हैं उनको हम नहीं छोड़ेंगे. मेरे पास पूरी लिस्ट तैयार है. एक-एक करके सबका नंबर लगेगा. जय श्री राम.. जय भारत जय हिंद.. सलाम शहीदों नू..”


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान PoK में ढेर! लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी