होम/undefined/alwar-babu-shobha-ram-government-arts-college-students-threat-to-suicide

Alwar: छात्रों ने कॉलेज में ही खुद को जिंदा जलाने दी धमकी, प्रिंसिपल-टीचर पर गंभीर आरोप

Alwar: छात्रों ने कॉलेज में ही खुद को जिंदा जलाने दी धमकी, प्रिंसिपल-टीचर पर गंभीर आरोप
राजस्थान
27 May 2026, 04:38 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Alwar: अलवर के एक कॉलेज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पढ़ने वाले छात्रों ने कॉलेज स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के साथ उन्होंने ये भी कहा कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो फिर वे कॉलेज में ही आत्मदाह कर लेंगे।

अटेंडेंस लगाकर गायब हो जाते हैं टीचर

ये पूरा मामला बाबू शोभाराम गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज का है। यहां बुधवार को छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया। मुख्य गेट पर जमकर विरोध जताया और धरना दिया। उनका आरोप है कि कॉलेज में पढ़ाई सही ढंग से नहीं हो रही है और कई शिक्षक टाइम पर हाजिरी लगाकर फ़ौरन चले जाते हैं, और दिनभर नहीं आते हैं। जिससे छात्रों को दिनभर बिना पढ़ाई के टाइम बिताना पड़ता है।

ऐसे में छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ा और प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा दिखाया। छात्र नेता विजय यादव ने कहा कि अगर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो वे आगे स्टाफ की कारों के शीशे तोड़ने जैसे कड़े कदम उठाने के अलावा आत्मदाह जैसी गंभीर कार्रवाई तक को मजबूर हो सकते हैं।

प्रिंसिपल ने आरोपों पर क्या कहा?

इस मुद्दे पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अशोक आर्य ने मौके पर छात्रों से बातचीत की है और उन्हें भरोसा दिलाया है कि स्टाफ की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर कोई शिक्षक हाजिरी लगाने के बाद गायब होता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

अलवर के छात्रों का ये विरोध प्रदर्शन अपने आप में बेहद अलग है। क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि जहां छात्रों ने उच्च शिक्षा, पढ़ाई और प्रशासन की नीतियों को लेकर विरोध जताते हैं, लेकिन आज का प्रदर्शन पढ़ाई की गुणवत्ता और शिक्षक व्यवहार को लेकर था।

ये भी पढ़ें- कभी भीख मांगने वाले अलवर के गफरुद्दीन को मिला पद्मश्री, बोले- 'पीएम ने हालचाल पूछा, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ खाया खाना'

ये भी पढ़ें- राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द की आसाराम की जमानत याचिका, तुरंत सरेंडर करने का आदेश, अब आजीवन जेल में रहना होगा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.