होम/undefined/cbse-12th-board-result-2026-declared-passing-percentage

CBSE 12वीं रिजल्ट जारी! 85.20% स्टूडेंट हुए पास, इस बार लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12वीं रिजल्ट जारी! 85.20% स्टूडेंट हुए पास, इस बार लड़कियों ने फिर मारी बाजी
राजस्थान
13 May 2026, 03:52 pm
रिपोर्टर : Dushyant

CBSE 12th result 2026 Declared: CBSE ने बुधवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सेशन 2025-26 में इस बार कुल 85.20% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हालाँकि, इस बार का पासिंग रिजल्ट पिछली बार की तुलना में 3% कम रहा है।

रिजल्ट रिकॉर्ड के अनुसार, इस साल भी रिजल्ट में लड़कियों ने बाज़ी मार ली। लड़कों का टोटल रिजल्ट स्कोर 82.23% रहा, जबकि छात्राओं ने 88.86% रिजल्ट स्कोर किया, जो लड़कों की तुलना में करीब 6% बेहतर रहा। साथ ही, ट्रांसजेंडर रिजल्ट 100% के साथ सबसे आगे रहा।

जयपुर वाले अजमेर रीजन में कुल 86.78% स्टूडेंट पास हुए। राजस्थान का भी पासिंग स्कोर 87% करीब रहा। जयपुर समेत राजस्थान के कई शहरों में छात्रों ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा पास कर ली है। हालाँकि, CBSE बोर्ड एग्जाम के लिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता, इसलिए कोई टॉपर भी घोषित नहीं होता। बड़ी संख्या में विद्यार्थी अब जेईई और नीट काउंसलिंग पर फोकस कर रहे हैं।

सीबीएसई ने छात्रों की सुविधा के लिए डिजिटल मार्कशीट की व्यवस्था भी की है। विद्यार्थी DigiLocker, UMANG ऐप और सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.