होम/undefined/gold-silver-import-duty-hiked-price-sharp-rise-13-may-update

15% बढ़ी सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी, बाजार में कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, सोना 9,000 तो चांदी 22,000 उछली

15% बढ़ी सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी, बाजार में कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, सोना 9,000 तो चांदी 22,000 उछली
राष्ट्रीय
13 May 2026, 02:31 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Gold Silver rate Hike: पीएम मोदी के सोना-चांदी एक साल तक ना खरीदने की अपील के बाद अब केंद्र सरकार के सोना और चांदी के आयात पर कस्टम ड्यूटी में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। इसे 6 से सीधा 15 प्रतिशत बढ़ा दिया है। अब इसका सीधा असर घरेलू बाजार में दिखने लगा है। बुधवार को जारी नोटिफिकेशन के बाद 13 मई को सर्राफा बाजार में सोना करीब 9,000 और चांदी 18,000–22,000 तक महंगी हो गई है।

देश भर में अब सोने का दाम (24 कैरेट) प्रति 10 ग्राम 1.60 लाख रुपए हो गया है वहीं चांदी का भाव प्रति एक किलो पर 2.87 लाख रुपए पहुंच गया है।

ड्यूटी स्ट्रक्चर में क्या बदला?

बेसिक कस्टम ड्यूटी: 10%

एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC): 5%

कुल प्रभावी ड्यूटी: 15%

गौर करने वाली बात ये है कि 2024 के बजट में ड्यूटी घटाकर 6% की गई थी, लेकिन अब इसे फिर से बढ़ा दिया गया है। इससे पहले आयात पर लगने वाले 3% IGST में भी नियम बदले गए थे, जिसके चलते बैंक लगभग एक महीने तक सोने की खरीद रोककर बैठे रहे।

ऐसे में अब IGST और नई ड्यूटी दरों के चलते अप्रैल में सोने का आयात केवल 15 टन रहने का अनुमान है। कोविड अवधि को छोड़ दें तो ये 3 दशकों में सबसे कम आंकड़ा हो सकता है।

सरकार ने ड्यूटी क्यों बढ़ाई?

बता दें कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता है। देश में भारी मांग के चलते विदेशी बाजार से सोना आयात करना पड़ता है, तब जाकर मांग पूरी हो पाती है। जिसके लिए भारी मात्रा में डॉलर खर्च होते हैं।

लेकिन अंतर्राष्ट्रीय तनाव, खासकर अमेरिका-ईरान टकराव के बीच भारत का विदेशी मुद्रा भंडार दबाव झेल रहा था। सरकार विदेशी खरीद पर लगाम लगाकर डॉलर आउटफ्लो कम करना चाहती है। इसी के चलते सोना-चांदी आयात पर टैक्स बढ़ा दिया गया है।

उपभोक्ता और बाजार पर क्या असर पड़ेगा?

ड्यूटी बढ़ने से बाहर से आयात किए गोल्ड की कीमत भारत आते ही सीधे बढ़ जाएगी। इसका मतलब आम उपभोक्ता को पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।

दूसरा ऊंची टैक्स दरें और आयात से जुड़े नियम कड़े होने के कारण थोक व्यापारी सीमित मात्रा में सोना मंगाएंगे। ऐसे में बाजार में सप्लाई घटेगी और इससे कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- मोदी की ‘7 अपीलों’ पर मचा सियासी बवाल! राहुल गांधी ने कह दिया "नाकामी का सबूत"


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.